Live
IND vs JAP Highlights: बाल-बाल बची टीम इंडिया! भारत ने बनाए थे 32 रन, जवाब में जापान ने बना डाले 30 रन
{"_id":"6ab1f36cd5366016f606230d","slug":"india-vs-japan-live-one-off-t20i-live-score-updates-and-commentary-ind-vs-jap-ball-by-ball-live-updates-2026-09-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs JAP Highlights: बाल-बाल बची टीम इंडिया! भारत ने बनाए थे 32 रन, जवाब में जापान ने बना डाले 30 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 22 Sep 2026 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांतो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:49 PM IST
खास बातें
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला कांतो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। भारत पहली बार जापान के खिलाफ खेला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह मैच पांच-पांच ओवर का था। भारत ने 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 30 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारत-जापान मुकाबला
- फोटो : BCCI Twitter
लाइव अपडेट
01:41 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: बाल बाल बची टीम इंडिया
टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल बाल बच गई। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में सांसें तब अटक गई थीं, जब टीम इंडिया 32 रन ही बना सकी थी। बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का हुआ था। भारत ने पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन बनाए थे।भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।
हालांकि, 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम में अनुभव की कमी दिखी। जापान ने चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बना लिए थे। आखिरी छह गेंद में उसे आठ रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, जबकि अगली गेंद पर एक रन आया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी ऑफिशियल गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर जापान के बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया। इस तरह आखिरी ओवर में जापान की टीम पांच रन बना सकी और दो रन से मैच गंवा दिया।
01:23 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: जापान को दूसरा झटका
दूसरे ओवर में सात पर जापान को दूसरा झटका लगा। सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। दो ओवर के बाद जापान का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है।
विज्ञापन
01:19 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: जापान को पहला झटका
जापान को पहले ओवर में दो के स्कोर पर पहला झटका लगा। लाचलान यामामोटो लेक रन आउट हुए। वह एक रन बना सके। फिलहाल इब्राहिम ताकाहाशी और कप्तान केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग क्रीज पर हैं।01:10 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत ने बनाए 32 रन
भारतीय बल्लेबाजी जापान के गेंदबाजों के खिलाफ धराशाई हो गई। बारिश के कारण पांच-पांच ओवर का मुकाबला है। इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम पांच ओवर में चार विकेट पर केवल 32 रन ही बना सकी। भारतीय शीर्षक्रम विफल रहा।भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।
अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। भारत के गेंदबाजों के सामने सिर्फ 33 रन बचाने की चुनौती है। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के रूप में भारत के पास तीन स्पिन विकल्प मौजूद हैं। जापान को लक्ष्य का पता है और उसने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके सामने सिर्फ 33 रन का लक्ष्य है और इसके लिए पांच ओवर मिलेंगे। क्या जापान 33 रन का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर क्रिकेट इतिहास का यादगार पल बना पाएगा? इसका जवाब जल्द मिलेगा।
01:04 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: श्रेयस आउट
भारत को 32 के स्कोर पर पांचवें ओवर में चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।12:54 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। फिलहाल तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।12:45 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत को पहले ही ओवर में झटका
भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। जापान की टीम ने इसके बाद क्या जश्न मनाया। अभिषेक खाता नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। फिलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।12:14 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: कुछ अनोखे आंकड़े
फुल मेंबर टीमों ने कितने अलग-अलग देशों का सामना किया?- 32 : जिम्बाब्वे
- 27 : आयरलैंड
- 21 : पाकिस्तान/बांग्लादेश
- 20 : भारत
- 19 : न्यूजीलैंड/अफगानिस्तान
- 18 : इंग्लैंड/दक्षिण अफ्रीका/श्रीलंका/वेस्टइंडीज
- 15 : ऑस्ट्रेलिया
भारत ने पहली बार सामना करने वाले 19 में से 16 विरोधियों को हराया है। भारत को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा। किसी अन्य फुल मेंबर टीम का किसी नए प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारत से बेहतर रिकॉर्ड नहीं है।
भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- 17 साल 228 दिन — गुलशन झा (नेपाल)
- 17 साल 341 दिन — मैक्स हाइंगो (नामीबिया)
- 17 साल 357 दिन — चार्ली हारा-हिंज (जापान)*
- 19 साल 11 दिन — नूर अहमद (अफगानिस्तान)
- 19 साल 105 दिन — तेंदई चतारा (जिम्बाब्वे)
12:05 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर