Live
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड छह विकेट पर 280 के पार, विल यंग ने जड़ा शतक; गुरनूर-अक्षर को दो-दो सफलता
{"_id":"6af6650aab88ea26a60a1676","slug":"new-zealand-vs-india-4th-odi-live-score-ball-by-ball-commentary-latest-updates-and-match-highlights-2026-11-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड छह विकेट पर 280 के पार, विल यंग ने जड़ा शतक; गुरनूर-अक्षर को दो-दो सफलता","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
खास बातें
IND vs NZ Live Cricket Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने तीन और न्यूजीलैंड की टीम ने छह बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI/ANI
लाइव अपडेट
10:30 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 260 के पार
40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान सैंटनर सात रन और क्रिश्चियन क्लार्क एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड 300 से ज्यादा के स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा है।10:22 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका
38वें ओवर में न्यूजीलैंड को 258 के स्कोर पर छठा झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने माइकल ब्रेसवेल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। ब्रेसवेल 15 रन बना सके। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और क्रिश्चियन क्लार्क क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:15 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को 37वें ओवर में 256 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। नमन धीर ने विल यंग को कुशाग्र के हाथों कैच कराया। वह 108 गेंद में 14 चौके और चार छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। इससे पहले टिम साइफर्ट 48 गेंद में 58 रन, निक केली चार रन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आठ रन और फिन एलन 30 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए थे। अक्षर पटेल दो विकेट ले चुके हैं। वहीं, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और नमन धीर को एक-एक विकेट मिला है।09:55 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: विल यंग का शतक
न्यूजीलैंड ने 32 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 218 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग 88 गेंद में 100 रन और माइकल ब्रेसवेल सात गेंद में एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। विल यंग का यह वनडे में पांचवां शतक रहा, जबकि भारत के खिलाफ वनडे में उनका पहला शतक है।09:45 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को 31वें ओवर में 215 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने फिन एलन को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। एलन अर्धशतक से चूक गए। वह 30 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल और विल यंग क्रीज पर हैं। यंग को शतक के लिए दो रन चाहिए। 31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 215 रन है।09:22 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: विल यंग का अर्धशतक
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। फिलहाल फिन एलन 20 गेंद में 31 रन और विल यंग 69 गेंद में 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले गुरनूर ने टिम साइफर्ट और अक्षर पटेल ने निक केली को पवेलियन भेजा था। फिर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने गुरनूर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद में आठ रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
20वें ओवर में 125 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने गुरनूर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद में आठ रन बना सके। फिलहाल फिन एलन और विल यंग क्रीज पर हैं। इससे पहले गुरनूर ने टिम साइफर्ट और अक्षर पटेल ने निक केली को पवेलियन भेजा था। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन है।08:45 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक
16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट ने कीवियों को तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, वह 48 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर गुरनूर की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके तुरंत बाद निक केली को अक्षर ने ईशान के हाथों स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल विल यंग 33 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट दो रन बनाकर नाबाद हैं।08:37 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
15वें ओवर में 96 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने निक केली को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया। केली चार रन बना सके। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और विल यंग क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट 97 रन है। विल यंग 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:25 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर 85 के स्कोर पर पहला झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। साइफर्ट ने 48 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। फिलहाल विल यंग और निक केली क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है।Gurnoor Brar gets the much needed breakthrough for #TeamIndia 👏 A brilliant catch by Ishan Kishan as Tim Seifert goes for 58 runs. Live - https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND https://t.co/Z36XwWfw3w
— BCCI (@BCCI) November 13, 2026