CUET UG Result 2022 Live: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में हो रही देरी, कब जारी होंगे नतीजे? यहां पढ़ें अपडेट
{"_id":"6321f5a74826e17fde7498f5","slug":"cuet-ug-result-2022-live-updates-release-soon-at-cuet-samarth-ac-in-check-cuet-result-scorecard-direct-link","type":"live","status":"publish","title_hn":"CUET UG Result 2022 Live: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में हो रही देरी, कब जारी होंगे नतीजे? यहां पढ़ें अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 15 Sep 2022 11:52 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:52 PM IST
खास बातें
CUET Result 2022 Announced Live at cuet.samarth.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 15 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) के परिणाम की घोषणा होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। NTA द्वारा CUET UG 2022 को छह चरणों में 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच भारत के 259 शहरों और देश के बाहर नौ शहर समेत कुल 489 केंद्रों में आयोजित किया गया था। इस साल CUET यूजी के पहले संस्करण के लिए लगभग 14.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। सीयूईटी यूजी परिणाम घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं। सभी परीक्षार्थियों को अमर उजाला परिवार की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं।
रिजल्ट संबंधी ताजा एवं आधिकारिक अपडेट आपको लगातार अमर उजाला एजुकेशन की ओर से यहां उपलब्ध कराए जाएंगे। इसलिए पढ़ते रहें - amarujala.com/education
विज्ञापन
CUET UG Results Live 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:49 PM, 15-Sep-2022
How to check CUET UG Result 2022?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर 'View CUET Result 2022' पर क्लिक करें। -
परिणाम लॉगिन पेज पर CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। -
अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। -
CUET परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
CUET UG 2022 परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
11:46 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result Delayed तकनीकी खराबी से रिजल्ट में देरी
एनटीए की ओर से बताया गया है कि तकनीकी खराबी से रिजल्ट में देरी हो रही है। रिजल्ट जारी करने में कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
11:13 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result 2022 NTA Not Responding over Helpline
CUET UG Result 2022 के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हेल्पलाइन पर कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है। वहीं तकनीकी खराबी से हो रही देरी के कारण लाखों उम्मीदवार परेशान हो रहे हैं।
10:46 PM, 15-Sep-2022
सीयूईटी रिजल्ट 2022 लाखों उम्मीदवार निराश
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण लाखों उम्मीदवार निराश हैं। छात्रों का कहना है कि पहले परीक्षाओं के दौरान तकनीकी खामियां देखने को मिली अब रिजल्ट के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ रहा है। आधिकारिक तौर कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है।
10:45 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result 2022 सीयूईटी का रिजल्ट कब आएगा?
सोशल मीडिया पर लाखों उम्मीदवार लगातार ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि आखिर सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? रिजल्ट के लिए निर्धारित समय से करीब एक घंटा ज्यादा होने को है, लेकिन रिजल्ट को लेकर कुछ अपडेट नहीं है।
10:32 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result 2022 सीयूईटी का रिजल्ट
NTA द्वारा CUET UG 2022 को छह चरणों में 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच भारत के 259 शहरों और देश के बाहर नौ शहर समेत कुल 489 केंद्रों में आयोजित किया गया था। रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है।यह भी पढ़ें: CUET UG Result 2022: सीयूईटी का रिजल्ट! जानें नॉर्मलाइजेशन-इक्विपर्सेंटाइल की प्रक्रिया
यह भी पढ़ें: CUET UG 2022 Result: सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 PM, 15-Sep-2022
CUET Result 2022 एक नजर में परीक्षा
परीक्षा का नाम - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट
CUET परीक्षा संचालन प्राधिकरण - राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
परीक्षा मोड - कंप्यूटर आधारित परीक्षा
सीयूईटी आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in
भाग लेने वाले कुल विश्वविद्यालय - 90
10:18 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result 2022 Live सीयूईटी यूजी रिजल्ट में हो रही देरी, कब जारी होंगे नतीजे?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 15 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) के परिणाम की घोषणा होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है।We are working at the results of CUET (UG) 2022. It may take some more time.
— National Testing Agency (@DG_NTA) September 15, 2022
10:13 PM, 15-Sep-2022
CUET UG 2022 लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार शामिल रहे
15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में तकरीबन 14.90 लाख छात्रों को हिस्सा लेना था। हालांकि इस परीक्षा में छात्रों का ओवरऑल अटेंडेंस तकरीबन 60 फीसदी रही है। यानी लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।
10:00 PM, 15-Sep-2022
CUET UG Result OUT How to check CUET UG Result 2022?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर 'View CUET Result 2022' पर क्लिक करें। -
परिणाम लॉगिन पेज पर CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। -
अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। -
CUET परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
CUET UG 2022 परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
कमेंट
कमेंट X