Live
HP Board 12th Result Out Live: छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा, 99% लाकर किया स्टेट टॉप, यहां देखें रिजल्ट
{"_id":"69f6d50916e864f17701b589","slug":"hp-board-12th-result-2026-date-time-live-himachal-pradesh-hpbose-class-12th-result-link-hpbose-org-2026-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Board 12th Result Out Live: छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा, 99% लाकर किया स्टेट टॉप, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 04 May 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Hpbose Class 12th Result Declared Check hpbose.org Live Updates: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय पर नतीजे जारी किए गए। सभी छात्र और छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम बिना किसी रुकावट के अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
रिजल्ट देखनें के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
HP Board 12th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:44 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: कैसा रहा रिजल्ट
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी स्ट्रीम में अपनी मजबूती उपस्थिति दर्ज कराई है। टॉपर्स लिस्ट में अधिकतर छात्राएं शामिल हैं।
01:23 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: छात्रों का रहा दबदबा
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष शायला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।01:19 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
- संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
01:15 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: साइंस स्ट्रीम के तीन टॉपर्स के नाम
साइंस टॉपर्स 2026 में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और काशी शर्मा ने 493 अंक (98.6%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा और नितिन कुमार ने 492 अंक (98.4%) के साथ जगह बनाई।01:06 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: टॉपर्स के नाम एक नजर में
| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | लिंग | जिला |
| 1 | अंशित कुमार | 496 | 99.2% | पुरुष | कांगड़ा |
| 2 | आरुषि | 495 | 99% | महिला | सिरमौर |
| 3 | शाम्या बड़जात्या | 494 | 98.8% | महिला | कांगड़ा |
01:03 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2026 में अंशित कुमार ने 496 अंक (99.2%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आरुषि ने 495 अंक (99%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर शाम्या बड़जात्या ने 494 अंक (98.8%) हासिल किए। इस सूची में कांगड़ा और सिरमौर जिलों के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:35 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: कितने विद्यार्थी हुए पास?
कुल 81,417 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 74,637 छात्र सफल घोषित हुए, जबकि 308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अगर लिंग के आधार पर देखें, तो कुल 40,828 पुरुष उम्मीदवारों में से 36,888 पास हुए, वहीं 40,281 महिला उम्मीदवारों में से 37,749 ने सफलता हासिल की। इसके अलावा, जनरल श्रेणी में कुल 40,462 अभ्यर्थियों में से 37,576 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हिमाचल बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।12:25 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: तीनों संकाय के टॉपर्स के नाम एक नजर में
12:20 PM, 04-May-2026
HP Board 12th Result 2026: कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम एक नजर में
| रैंक | नाम | प्रतिशत (%) |
| 1 | यशस्वी चौहान | 98.2% |
| 1 | ऋषिका | 98.2% |
| 1 | अयान | 98.2% |
| 2 | जाह्नवी | 97.8% |
| 2 | अंजली | 97.8% |
| 2 | मुस्कान | 97.8% |
| 3 | अक्षीमा पठानिया | 97.6% |
| 3 | मुस्कान ठाकुर | 97.6% |
| 3 | रिद्धिमा | 97.6% |
| 4 | राधिका शर्मा | 97.4% |
| 4 | गुंजन | 97.4% |
| 5 | तरुशी | 97.2% |
| 5 | कृतिका शर्मा | 97.2% |
| 6 | शिल्पा कालसी | 97.0% |
| 6 | अद्रिजा अवस्थी | 97.0% |
| 6 | सागर सिपहिया | 97.0% |
| 6 | दिव्या | 97.0% |
| 6 | अदिति | 97.0% |
| 7 | इशिका | 96.8% |
| 7 | कुसुम लता | 96.8% |
| 8 | शाइना | 96.6% |
| 8 | नव्या दस्ता | 96.6% |
| 8 | सेजल कटारिया | 96.6% |
| 8 | अंकिता चौधरी | 96.6% |
| 9 | कोमल शर्मा | 96.4% |
| 9 | मन्नत मोदगिल | 96.4% |
| 10 | सिमरनजीत कौर | 96.2% |
| 10 | सिमरन | 96.2% |
| 10 | श्रुति देवी | 96.2% |
| 10 | अंशिका | 96.2% |
| 10 | इशिता मोदगिल | 96.2% |

