फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Nana Patekar Death News Live: मॉर्चरी में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे प्रशंसक, डोंजे गांव में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 08 Oct 2026 05:33 PM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:33 PM IST
खास बातें

Nana Patekar Death News Live: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 

नाना के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में है। पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नाना का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

विज्ञापन
Nana Patekar Death News Live Updates Family Age Movies Celebs Reaction News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:29 PM, 08-Oct-2026

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे प्रशंसक

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर, लोगों के आखिरी दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए बम्बोलिम के GMC मॉर्चरी में रखा गया है।
 
05:16 PM, 08-Oct-2026

गांव में चल रही अंतिम संस्कार की तैयारी

पुणे के डोंजे गांव में नाना के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। यह पुणे शहर से लगभग 30 किलोमीटर और खडकवासला बांध से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का फार्महाउस इसी डोंजे गांव में 'नानाची वाड़ी' नाम से स्थित है और उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार यहीं किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
04:29 PM, 08-Oct-2026

राजपाल यादव ने जताया शोक

अभिनेता राजपाल यादव ने अभिनेता को याद करते हुए कहा, 'नाना भाऊ का जाना सिनेमा और नाट्य जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनका सफर बहुत ही कमाल का रहा है। वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे।'
 
03:55 PM, 08-Oct-2026

दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर: निर्देशक अनीस बज्मी

नाना पाटेकर और अनीस बज्मी - फोटो : X
नाना के साथ फिल्म 'वेलकम' में काम कर चुके निर्देशक अनीस बज्मी ने इस खबर को दर्दनाक और चौंकाने वाली बताया। उन्होंने लिखा- 'मुझे माफ करना। मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। मैं जो हुआ है उसे एक्सेप्ट करने की कोशिश कर रहा हूं।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)


03:48 PM, 08-Oct-2026

नाना के 10 यादगार किरदार

'क्रांतिवीर' से लेकर 'राजनीति' और फिर 'वनवास' तक, नाना के कई ऐसे किरदार रहे जो उनकी पहचान बन गए। यहां जाने ऐसे 10 किरदारों के बारे में। साथ ही पढ़ें कि नाना को किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: परिंदा जो क्रांतिवीर बना: नाना की वो 10 फिल्में जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद, पद्मश्री समेत यह अवॉर्ड मिले
03:41 PM, 08-Oct-2026

नाना के परिवार में कौन कौन?

नाना पाटेकर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
  • नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी।
  • दोनों की मुलाकात मराठी थिएटर के दिनों में हुई थी।
  • नीलकांति खुद भी थिएटर और फिल्मों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने मराठी सिनेमा में अभिनय किया है। 
  • नाना और नीलकांति के दो बेटे थे।
  • उनके बड़े बेटे दुर्वासा पाटेकर का बचपन में ही करीब ढाई साल की उम्र में निधन हो गया था।
  • वहीं छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर हैं, जो इस वक्त गोवा स्थित अस्पताल पहुंचे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर की नेटवर्थ: मुंबई के फ्लैट से 27 एकड़ में फैले फार्महाउस तक, जानें अपने पीछे क्या छोड़ गए अभिनेता?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:39 PM, 08-Oct-2026

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर और रजनीकांत - फोटो : X
रजनीकांत ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
03:31 PM, 08-Oct-2026

मुकेश खन्ना ने भी किया याद

नाना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी उन्हों श्रद्धांजलि दी है। मुकेश ने कहा- राज कुमार, दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद की तरह नाना पाटेकर का भी कोई रिप्लेसमेंट नहीं है।
 
03:30 PM, 08-Oct-2026

सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के छात्रों ने भी नाना को श्रद्धांजलि दी।
 
03:29 PM, 08-Oct-2026

उम्र के इस पड़ाव में भी फिटनेस पहले

बीते दिनों नाना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसमें वह 75 साल की उम्र में भी वर्कआउट करते नजर आ रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:  तस्वीरों में नाना: कभी गावस्कर के साथ झूमे तो कभी बच्चे बनकर बर्फ में खेले, देखें अभिनेता का अलग ही अवतार
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed