Live
HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे
{"_id":"69f7dbbec9f9417531010413","slug":"hpbose-hp-board-12th-result-2026-live-updates-himachal-board-class-12-result-link-hpboseorg-2026-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 04 May 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
HP Board Class 12th Result 2026 Link hpbose.org, digilocker :
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्र अमर उजाला पर एक क्लिक में अपना परिणाम देख सकते हैं। बस अपना रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।नतीजें देखने के लिए यहां क्लिक करें...
HP Board Class 12th Result
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:46 AM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: छात्राओं का रहा दबदबा
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।11:43 AM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं (साइंस) टॉपर्स
पहला स्थान: साइला कश्यप (99%) – न्यूला स्कूल, छतड़ीदूसरा स्थान: संचिता धीमान, कांशी शर्मा (98.6%)
तीसरा स्थान: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर
11:42 AM, 04-May-2026
12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर 12वीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
11:34 AM, 04-May-2026
साइंस स्ट्रीम में साइला कश्यप ने हासिल किया पहला स्थान
साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की रहने वाली छात्रा कांशी शर्मा हैं।11:32 AM, 04-May-2026
परीक्षा परिणाम 92.02 रहा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है।11:28 AM, 04-May-2026
एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां देखें?
हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब सबमिट कर दें।
- आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 04-May-2026
अमर उजाला पर बस एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज कक्षा 12वीं (प्लस टू) का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज सुबह बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में की गई, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की गई। अब छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर रोल नंबर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।11:16 AM, 04-May-2026
साईंस में पहला स्थान साइला कश्यप
मेरिट में साईंस में पहला स्थान साइला कश्यप, न्यूला स्कूल छतड़ी- 99 फीसदी है। दूसरे स्थान पर दो टॉपर हैं। संचिता धीमान हैं, कांशी शर्मा हैं। दोनों के 98.6 फीसदी अंक पाए हैं। तीसरा स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर रही।11:13 AM, 04-May-2026
हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी
हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस पर 92.02 फीसदी रहा रिजल्ट।11:10 AM, 04-May-2026
