Live
तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
{"_id":"6ad145fb089ffd3a3301b916","slug":"abhijeet-dipke-lehra-do-tiranga-march-live-updates-connaught-place-delhi-police-cjp-mumbai-azad-maidan-news-2026-10-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 16 Oct 2026 12:06 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:06 PM IST
खास बातें
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए दिपके के आह्वान से जुड़े दिल्ली से मुंबई तक के तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल)
- फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
12:04 PM, 16-Oct-2026
सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील जय अनंत देहाद्राई ने बताया कि नई दिल्ली किराना समिति और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मध्य दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से बड़े स्तर पर व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होगी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वकील के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जरूरी मानते हुए अगली सुनवाई 26 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध की है।09:43 AM, 16-Oct-2026
महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता का लगाया आरोप
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
08:12 AM, 16-Oct-2026
प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की पहले से योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।06:30 AM, 16-Oct-2026
दिपके की अपील पर अन्य शहरों में जमा होंगे समर्थक?
अभिजीत दिपके महाराष्ट्र से आते हैं। उनकी अपील पर मुंबई दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जमा हो सकते हैं। अपील शाम पांच बजे की है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी अपील पर कितना समर्थन जमा होता है।06:05 AM, 16-Oct-2026
दिपके के आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस मुस्तैद
अभिजीत दिपके के तिरंगा मार्च और चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस मुस्तैद है। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कनॉट प्लेस से इतर भी कई संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।05:34 AM, 16-Oct-2026
कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल
मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' रैली की अनुमति दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन आजाद मैदान में ही करने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आजाद मैदान एक विरोध स्थल है, इसलिए अनुमति मिली। CJP ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय द्वारा जंतर मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 AM, 16-Oct-2026
सीजेपी का आंदोलन कब शुरू हुआ,किन मुद्दों पर सरकार का घेराव?
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन विगत 2 अक्तूबर को मुंबई में शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर सीजेपी जैसी मुहिम खड़ी करने वाले अभिजीत दिपके ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचा, जब जंतर मंतर पर इकट्ठा होने के आह्वान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। इशके बाद सरकार ने कहा कि अब जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन करने की निर्धारित जगहों की सूची से हटा दिया गया है। इस फैसले का मुखर विरोध कर रही CJP ने कहा, जंतर मंतर सत्ता के गलियारों के करीब होने के कारण विरोध का प्रमुख स्थल बना हुआ है। वे इस कार्रवाई के खिलाफ हैं।04:50 AM, 16-Oct-2026
सीईसी और सरकार पर अभिजीत दिपके क्या आरोप लगा रहे हैं?
दिपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के एक दोषपूर्ण SIR और 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की अध्यक्षता की थी। यह कुल मतदाताओं का लगभग 14 फीसदी है। दीपके ने कहा, '2024 में जीत का अंतर सिर्फ दो फीसदी था। 13 करोड़ से अधिक मतदाता हटा दिए गए - लगभग 14 फीसदी।' उन्होंने सवाल किया, "जहां दो फीसदी चुनाव का फैसला कर रहा है, वहां आप 13 करोड़ वोट हटा रहे हैं। अगर यह सेटिंग नहीं है तो क्या है?" दिपके ने X पर आरोप लगाया कि उनका पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जिस जगह मैं रुका हूं, उसे चारों तरफ से अंडरकवर पुलिसकर्मियों ने घेर लिया है। ये लोग मुझ पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।'ये भी पढ़ें- 'हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो': दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है
04:33 AM, 16-Oct-2026
पुलिस ने कहा-11 लोगों को मंजूरी, बाकी दूर रहें; उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी
'लहरा दो तिरंगा' मार्च के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि वह सीजेपी के प्रदर्शन में सिर्फ 11 लोगों के समूह को राष्ट्रीय ध्वज लेकर और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने पर विचार कर सकती है। कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में किसी भी तरह के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।04:13 AM, 16-Oct-2026