सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Elections: केरल-तमिलनाडु में PM ने फूंके चुनावी बिगुल, शुभेंदु के नामांकन पर हंगामा, EC ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Pavan Updated Sat, 04 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...

Assembly Election 2026: Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu, West Bengal, Election News of 4 April; Updates
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:09 PM, 04-Apr-2026

संगीतकार रमेश विनायकम से मिले पीएम मोदी, वंदे मातरम की धुन निकालने की कोशिश की

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम से मुलाकात की और भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने के उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पीएम ने गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जाना और उस पर वंदे मातरम की धुन निकालने की कोशिश भी की। पीएम ने सोशल मीडिया में इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच, चेन्नई में थिरु रमेश विनायकम और उनके परिवार से मिलने का अवसर मिला। रमेश एक संगीतकार हैं और उन्होंने अपना जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने मुझे गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम पर अपने काम की एक झलक भी दिखाई। भारतीय संगीत को दुनिया तक ले जाने का यह एक अभिनव तरीका है।

गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम एक विजुअल नोटेशन तकनीक है, जो भारतीय संगीत को समझने और सिखाने में मदद करती है। किसी स्वर को सीधे न गाकर उसे हिलाकर, मोड़कर या सजाकर गाने को गमक कहते हैं।
10:05 PM, 04-Apr-2026

अधीर रंजन से दुर्व्यवहार: पुलिस अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं पर EC ने की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो अलग अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है। इसमें कांग्रेस के बहरामपुर प्रत्याशी के साथ प्रचार के दौरान झड़प में एक इंस्पेक्टर इंचार्ज, चार टीएमसी कार्यकर्ताओं और टीएमसी के लिए प्रचार करने पर एक सेक्टर सहायक पर कार्रवाई की गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के बहरामपुर के प्रत्याशी अधीर रंजन के जनसंपर्क कर रहे थे इस प्रचार अभियान के दौरान टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ सामना हो गया और झड़प तथा धक्का मुक्की भी हुई। इसकी शिकायत पर आयोग ने प्रचार में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में बहरामपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज-आईसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है और टीएमसी के चार आरोपी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।  
09:15 PM, 04-Apr-2026

तमिलनाडु के विकास के लिए 'दिल्ली की टीम' को हराना जरूरीः उदयनिधि

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 'दिल्ली की टीम' पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने लोगों से इस टीम को हराने का आह्वान करते हुए दावा कि वह राज्य के विकास की राह में रोड़ा अटका रही है। उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है। उदयनिधि, शनिवार को जिले के सिंगमपुनारी में सहकारिता मंत्री और द्रमुक प्रत्याशी केआर पेरियाकरुप्पन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे द्रमुक के विकास कार्यों और तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम करने वाली दिल्ली की टीम यानी केंद्र के बीच मुकाबला बताया।

उदयनिधि ने कहा, हमें दिल्ली की टीम व संघी समूह को हराना होगा और यह साबित करना होगा कि तमिलनाडु में उनके लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही,अधिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन सुनिश्चित करना होगा।
08:58 PM, 04-Apr-2026

CM विजयन का राहुल पर पलटवार, कहा- वामपंथ को लेक्चर 'राजनीतिक अज्ञानता'

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वामपंथ को छत्तीसगढ़ में हमलों के मुद्दे पर 'लेक्चर देने की कोशिश राजनीतिक अज्ञानता का शर्मनाक प्रदर्शन' है। विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज जिन कानूनों का इस्तेमाल भाजपा अल्पसंख्यकों को डराने के लिए कर रही है, वे कांग्रेस सरकारों द्वारा ही बनाए और दशकों तक संरक्षित किए गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी में हिमाचल प्रदेश में, जहां कांग्रेस सत्ता में है, इन “कठोर धर्मांतरण विरोधी कानूनों” को खत्म करने का साहस है?

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से संघ परिवार के राजनीतिक उभार का रास्ता तैयार किया है, इसलिए उसे वामपंथ के धर्मनिरपेक्षता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। इसी बीच, माकपा के बागी नेता जी सुधाकरन ने भी मुख्यमंत्री विजयन पर सीधा हमला बोला है। पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रह चुके सुधाकरन ने विजयन के संरक्षण के दावों को खारिज करते हुए अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान पर जोर दिया। अलाप्पुझा से आने वाले सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र में पार्टी जॉइन की थी और 63 वर्षों तक कम्युनिस्ट आंदोलन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1967 के दौर में विजयन त्रावणकोर क्षेत्र में लगभग अज्ञात थे और मालाबार के थलसेरी तक ही सीमित थे।
08:35 PM, 04-Apr-2026

तमिलनाडु चुनाव : पीएम मोदी से मिले अन्नामलाई, चुनाव नहीं लड़ने का एलान

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे। शनिवार को केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, मैंने लिखित में पार्टी को चुनाव नहीं लड़ने और केवल प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जताई है। पार्टी के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम के साथ यह औपचारिक मुलाकात थी। उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया। गोयल ने अन्नामलाई को अनुशासित सिपाही बताते हुए कहा कि वे पूरे राज्य में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मीडिया में चल रही टिकट कटने की खबरों को भ्रामक बताया। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर भी दोहराया कि उनका लक्ष्य एनडीए को 210 सीटों पर जीत दिलाना है। फिलहाल वे केरल और पुडुचेरी में प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
08:06 PM, 04-Apr-2026

केरल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सूबे का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।तिरुवल्ला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी शाम को राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने किल्लीपालम से करमना जंक्शन तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस पूरे रास्ते पर समर्थकों और आम जनता का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तिल रखने तक की जगह नहीं थी।

पीएम मोदी के ऊपर फूलों की बारिश
सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष तौर पर सजाए गए खुले वाहन में सवार थे। उन्होंने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। बीच-बीच में पीएम मोदी भाजपा का चुनाव चिह्न 'कमल' हाथ में उठाकर हवा में लहराते दिखे। पीएम मोदी के इस मेगा रोड शो में बीजेपी के कई दिग्गज नेता और उम्मीदवार भी शामिल हुए। इनमें राजीव चंद्रशेखर, आर श्रीलेखा, वी मुरलीधरन और करमना जयन जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 PM, 04-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में हिंसा का मामला: चुनाव आयोग सख्त, चार पुलिस अधिकारी निलंबित

चुनाव आयोग ने शनिवार को कोलकाता की भवानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने पर कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जब 2 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शुभेंदु के नामांकन के दौरान मौजूद थे। भवानीपुर सीट पर विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा कि यह फैसला राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। निलंबित अधिकारियों में दक्षिण डिवीजन के डीसी (द्वितीय) सिद्धार्थ दत्ता, अलीपुर थाने के प्रभारी प्रियंकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त प्रभारी चंडी चरण बनर्जी और सार्जेंट सौरभ चटर्जी शामिल हैं। आयोग ने निर्देश दिया कि इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाए। साथ ही राज्य प्रशासन को आदेश दिया गया है कि इन निर्देशों का पालन बिना देरी के किया जाए और सोमवार सुबह 11 बजे तक इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी जाए।
05:17 PM, 04-Apr-2026

खरगे बोले-सपना देख रहे हैं पीएम मोदी, तमिलनाडु में होगी हमारी जीत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि DMK और कांग्रेस तमिलनाडु में हमेशा जीतते हैं। हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। प्रधानमंत्री सपना देख रहे हैं। हम सपना नहीं देख रहे। लोग हमारे साथ हैं। मोदी नहीं बल्कि लोग चुनाव करेंगे। चुनाव में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है।
 
04:48 PM, 04-Apr-2026

केरल में बोले पीएम मोदी- पैनिक फैलाना चाहती है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें, हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें, कोई ऐसा बयान दे दें और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों पर मुसीबत आ जाए इसलिए कांग्रेस खाड़ी देशों को नाराज़ करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मुझे गाली देने का मौका मिल जाए। मैं कांग्रेस, LDF, UDF के लोगों से कहना चाहता हूं कि राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन मेरे लिए केरल के जो लाखों लोग वहां हैं उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है और मैं उसके लिए प्रतिबद्ध हूं।
04:25 PM, 04-Apr-2026

दिलीप घोष का TMC पर निशाना, कहा- बंगाल में बदलाव जरूरी, कानून व्यवस्था सुधारेंगे

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष शनिवार को  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के लिए जाने से पहले उन्होंने कहा, 'सिर्फ खड़गपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयास कर रही है। हर कोई महसूस कर रहा है कि सत्ता परिवर्तन कितना जरूरी है। पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है।' घोष ने कहा, 'अगर कोई दल देश के संविधान, अदालतों और यहां तक कि राष्ट्रपति को भी चुनौती देता है, तो उसे एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'लोग देख रहे हैं कि ममता बनर्जी की सरकार और प्रशासन कितनी हद तक गिर चुके हैं। वे गृह मंत्री को चुनौती दे रहे हैं, प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखा रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त को काला झंडा दिखा रहे हैं और वापस जाओ का नारा लगाते हैं। राष्ट्रपति की अवहेलना कर रहे हैं, उन्हें अपमानित कर रहे हैं, अब क्या बचा है? ममता बनर्जी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को भी नहीं सुनतीं और हम एक देश एक कानून में विश्वास करते हैं।'

बकौल भाजपा नेता घोष, '2016 के चुनाव में मैंने माफिया के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ी। मेरे साथ कोई नहीं था, कोई समुदाय नहीं था, कोई संगठन नहीं था। मैंने उनके साथ मिलकर माफिया को हराया। इसलिए भाजपा और दिलीप घोष का संदेश पूरे बंगाल में फैल गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, हम कानून व्यवस्था को सुधारेंगे। बंगाल का एक भी व्यक्ति डर में नहीं जिएगा। हम बिहार और उत्तर प्रदेश को सुधार सकते हैं, तो बंगाल को भी सही रास्ते पर ले आएंगे।'

---आईएएनएस इनपुट
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed