Assembly Election 2026: '2026 चुनाव का सुपरस्टार है डीएमके का घोषणापत्र', सीएम स्टालिन ने किया बड़ा दावा
{"_id":"69d198a28baeaddc77088df7","slug":"assembly-election-2026-assam-kerala-puducherry-tamil-nadu-west-bengal-election-news-of-5-april-updates-2026-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2026: '2026 चुनाव का सुपरस्टार है डीएमके का घोषणापत्र', सीएम स्टालिन ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:40 PM, 05-Apr-2026
'2026 चुनाव का सुपरस्टार है डीएमके का घोषणापत्र'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को डीएमके के चुनावी घोषणापत्र को '2026 चुनाव का सुपरस्टार' बताते हुए कहा कि वादे कोई भी कर सकता है, लेकिन जनता भरोसा केवल उनकी पार्टी के वादों पर ही करती है। सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए, डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने एआईएडीएमके के महासचिव के पलानीस्वामी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी का पूरा चुनाव अभियान झूठ और निम्न स्तर की बयानबाजी पर आधारित है।स्टालिन ने पलानीस्वामी को झूठा और विश्वासघात का प्रतीक करार दिया। मुख्यमंत्री ने अपने घोषणापत्र के प्रमुख वादों का जिक्र करते हुए कहा कि 'महालिर उरिमै थोगई' योजना के तहत मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये की जाएगी। इसके अलावा 'इलाथरासी' योजना के अंतर्गत गृहिणियों को घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 8,000 रुपये के कूपन दिए जाएंगे।
विपक्ष से तुलना करते हुए स्टालिन ने अपने 'द्रविड़ मॉडल' शासन को बेहतर बताया और दावा किया कि डीएमके की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है, इसी कारण ऐसी बयानबाजी की जा रही है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं।
05:40 AM, 05-Apr-2026
चुनाव कर्मियों के मताधिकार को लेकर चुनाव आयोग को घेरा
केरल की सत्ताधारी पार्टी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनावों में मतदान कर्मियों और चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मताधिकार सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पार्टी ने पोस्टल बैलेट प्रणाली में गंभीर खामियों और स्पष्टता की कमी का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि समय पर मतपत्र नहीं पहुंचने से कई अधिकारी बिना वोट दिए लौट गए।05:17 AM, 05-Apr-2026
टीएमसी का मतलब टेरर, मर्डर और क्राइम- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी का मतलब टेरर, मर्डर और क्राइम है। बंगाल में भ्रष्टाचार, शोषण और माफियागीरी चरम पर है। सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, जबकि युवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। मालदा की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र था। अधिकारियों को रोके जाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।05:03 AM, 05-Apr-2026
एमसीएमसी की मंजूरी के बिना 8-9 अप्रैल को विज्ञापन नहीं
केरल में निर्वाचन आयोग ने 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को मतदान के दिन तथा उससे एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में किसी प्रकार का विज्ञापन तब तक प्रकाशित न करने के निर्देश दिए, जब तक उनकी सामग्री को मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) अनुमति न दे दे।आयोग ने यह निर्देश संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने कहा, प्रस्तावित विज्ञापन को उसकी प्रकाशन की तिथि से कम से कम दो दिन पहले राज्य या जिला एमसीएमसी को जमा करने होंगे। चुनाव के अंतिम चरण के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रकाशित आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ विज्ञापन पूरी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे नाजुक मोड़ पर प्रभावित पक्षों और उम्मीदवारों को अक्सर आवश्यक खंडन प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिलता है।
04:32 AM, 05-Apr-2026
तमिलनाडु के विकास के लिए दिल्ली की टीम को हराना जरूरी- उदयनिधि
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दिल्ली की टीम पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने लोगों से इस टीम को हराने का आह्वान करते हुए दावा कि वह राज्य के विकास की राह में रोड़ा अटका रही है। उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है। उदयनिधि ने शनिवार को सिंगमपुनारी में चुनावी सभा में कहा कि 23 अप्रैल को होने वाला चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे द्रमुक के विकास कार्यों और तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम करने वाली दिल्ली की टीम यानी केंद्र के बीच मुकाबला बताया। उदयनिधि ने कहा, हमें दिल्ली की टीम व संघी समूह को हराना होगा और यह साबित करना होगा कि तमिलनाडु में उनके लिए कोई जगह नहीं है।04:31 AM, 05-Apr-2026
द्रमुक-कांग्रेस भ्रमित, राजग थका गठबंधन- विजय
टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को पुडुचेरी में सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधनों पर जमकर निशाना साधा। विजय ने द्रमुक-कांग्रेस को भ्रमित और एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन को थका हुआ करार दिया। विजय ने दोनों राष्ट्रीय दलों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद वे पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में विफल रहे। उन्होंने मतदाताओं से सीटी चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर एक उंगली की क्रांति लाने की अपील की। विजय ने वादा किया कि टीवीके सरकार उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के बिना कानूनी रूप से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 100 फीसदी प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 AM, 05-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X