फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव परिणाम LIVE: तमिलनाडु में एआईएडीएमके-टीवीके में टक्कर, पुदुचेरी में जीता एनडीए, बंगाल-असम में कौन आगे?

Fri, 09 Oct 2026 03:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:11 PM IST
खास बातें

उपचुनाव परिणाम LIVE: आज पांच विधानसभा व एक लोकसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। 11 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पुदुचेरी में एनडीए को जीत मिली है। वहीं, असम और बंगाल में भाजपा आगे है। वहीं तमिलनाडु में टीवीके और एआईएडीएमके के बीच टक्कर चल रही है। नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
By-election Results LIVE Assam nagaon WB Nandigram Rejinagar TN Madurantakam Dharapuram puducherry poll news
उपचुनाव LIVE। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:51 PM, 09-Oct-2026

 नगांव सीट पर भाजपा 4.50 लाख से ज्यादा वोट

असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 453033 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 330640 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 83336 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है। 
02:50 PM, 09-Oct-2026

 नंदीग्राम में भाजपा एक लाख वोटों से आगे

बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तेरहवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 144453, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 37940 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 5322 वोट मिला है। 
विज्ञापन
02:49 PM, 09-Oct-2026

 रेजनीनगर सीट पर भाजपा को 50 हजार की भारी बढ़त

बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नौवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 80748, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 29153 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
02:47 PM, 09-Oct-2026

धारापुरम में टीवीके की बढ़त बकरार

तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अठारहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 54099 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 45088 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 35005 वोट मिला है। 
02:45 PM, 09-Oct-2026

 मदुरन्थकम में टीवीके प्रत्याशी 14 हजार वोटों से आगे

मदुरन्थकम सीट पर ग्यारहवें चरण की गिनती के बाद में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 41304, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 27763 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 23697 वोट अब तक मिला है। 
02:22 PM, 09-Oct-2026

 मदुरन्थकम में टीवीके प्रत्याशी 13 हजार वोटों से आगे

मदुरन्थकम सीट पर दसवें चरण की गिनती के बाद टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 38200, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 25382 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 21505 वोट अब तक मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
02:21 PM, 09-Oct-2026

 धारापुरम में टीवीके की बढ़त बकरार

तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंद्रहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 51253 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 42390 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 32892 वोट मिला है।
02:18 PM, 09-Oct-2026

रेजनीनगर सीट पर भाजपा को 50 हजार की भारी बढ़त

बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 72472, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 26407 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
02:17 PM, 09-Oct-2026

नंदीग्राम में भाजपा एक लाख वोटों से आगे

बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दसवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 143656, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 37787 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 5293 वोट मिला है।
02:13 PM, 09-Oct-2026

नगांव सीट पर भाजपा 4 लाख वोटों के करीब

असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 394987 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 290000 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 71797 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed