Live
इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: 'सांसदों की आवाज का अपमान', राहुल गांधी बोले- चुनाव आयुक्तों को मिलना ही होगा
विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स
लाइव अपडेट
केजरीवाल ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसआईआर के जरिए असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीतते आए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। केजरीवाल ने देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा 'ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो।'पूरा देश एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2026
पिछले कुछ वर्षों से मोदी जी SIR के जरिए असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीतते आए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। मैं देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता हूं।
ज्ञानेश कुमार,… pic.twitter.com/Q83TjRdIAJ
राहुल गांधी बोले- विरोध जारी रहेगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां प्रदर्शन करने में कोई परेशानी नहीं है और वे अपना विरोध जारी रखेंगे।राहुल गांधी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को परिसर में उनके प्रदर्शन से असुविधा है तो पुलिस उन्हें प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है।उन्होंने कहा कि संविधान हमें विरोध दर्ज कराने की अनुमति देता है।
#WATCH | Delhi | Continuing his protest inside Akashvani Bhavan premises, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "We don't have any problem with protesting here...We will continue our protests here...If they (Delhi Police) are uncomfortable with us protesting here, they can provide us with another place to protest...The Constitution allows us to lodge a protest..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
राहुल गांधी बोले- चुनाव आयुक्तों से मिलकर सवाल पूछेंगे
आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों को सांसदों से मिलना ही होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी हुई है और विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलकर इस पर सवाल पूछना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों की आवाज का सम्मान नहीं किया गया। राहुल गांधी के मुताबिक, विपक्ष सिर्फ चुनाव आयुक्तों से मिलकर अपने सवालों के जवाब चाहता है।
#WATCH | Delhi: Standing inside Akashvani Bhavan premises, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "PM Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, RSS Chief Mohan Bhagwat, they have destroyed the democracy...The MPs will meet the Election Commissioners; they will have to meet us...We all are very comfortable here...They have disrespected the voice of the nation by disrespecting the MPs; we just want to meet the Election Commissioners and ask questions and tell them that they have done vote theft..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
दिल्ली में आकाशवाणी भवन के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।#WATCH | Delhi: Membes of the Indian Youth Congress are being detained by Delhi Police outside Akashvani Bhavan. INDIA bloc MPs are holding a protest against the CEC. https://t.co/0YjdHxOflD
— ANI (@ANI) October 6, 2026
रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने के बजाय जनता की सेवा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर नैरेटिव चलाने से जनता का भरोसा हासिल नहीं किया जा सकता।
रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस से उन बातों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की, जिन्हें उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बताया। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की सोच बदल रही है।
वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के संवेदनशील इलाके में बैठकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी सवाल उठाया।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सेना समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
राहुल गांधी बोले- मुझे बैठने की जगह बता दीजिए, जहां कहेंगे वहीं बैठ जाऊंगा
दिल्ली में आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस से जगह को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें एक जगह से हटाया गया और अब यहां से भी हटाया जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा "अगर आप मुझे यहां से हटाना चाहते हैं तो हटा दीजिए, लेकिन बस इतना बता दीजिए कि देश में मैं कहां बैठ सकता हूं?" उन्होंने पूछा कि क्या वह इंडिया गेट, जंतर-मंतर या सड़क पर बैठ सकते हैं। राहुल ने कहा कि पुलिस सिर्फ एक जगह का नाम बता दे, वह वहीं बैठ जाएंगे।
#WATCH | Delhi: Standing inside Akashvani Bhavan premises, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "I told the police, 'I was sitting over there earlier. You removed me from there. Now I have come here, and you want to remove me from here too.' I am simply asking the police—fine, if you want to remove me from here, go ahead—but just tell me: where in this country can I sit? I just want to sit somewhere. I asked the police politely: Please tell me where I can sit. Can I sit at India Gate? Can I sit at Jantar Mantar? Can I sit on the road? Where can I sit? Just name a place, and I will sit there."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी का दावा, बोले- पुलिस मीडिया कर्मियों को यहां से हटा रही
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में मीडिया कर्मियों को हटाए जाने का दावा किया। उन्होंने परिसर में खड़े होकर कहा कि वह पूरे देश को बताना चाहते हैं कि पुलिस यहां से मीडिया के लोगों को हटा रही है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलना चाहिए।300 से ज्यादा विपक्षी सांसदों का EC की ओर मार्च
More than 300 Opposition MPs marched from Parliament to the Election Commission today to meet the Election Commissioners. We represent crores of Indians. - Why aren't the Election Commissioners meeting us? - Why is the police stopping and threatening us? https://t.co/tlIck8WoZX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन के बाहर भीड़ हटाने का पुलिस का आदेश
आकाशवाणी भवन के बाहर जुटे इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारी ने इलाका खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। अधिकारी ने कहा कि यहां लोगों का इकट्ठा होना गैरकानूनी है। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा।#WATCH | Delhi | NSUI and Indian Youth Congress workers gathered outside Akashvani Bhavan, detained by police https://t.co/KvjHGEC97Q
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन में घुसे एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने वाले एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें बस के जरिए परिसर से बाहर लेकर गई। यह कार्रवाई इंडिया ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान हुई।#WATCH | Delhi | A few NSUI and Indian Youth Congress workers who had entered Akashvani Bhavan were detained by the police. They are being brought out of the premises in a bus. https://t.co/WSGJPnsguf
— ANI (@ANI) October 6, 2026