फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

उपचुनाव LIVE: नंदीग्राम में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

Tue, 06 Oct 2026 01:51 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:51 PM IST
खास बातें

आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए

विज्ञापन
By-poll voting Assam nagaon Bengal Nandigram Rejinagar puducherry Tamil Nadu Madurantakam Dharapuram elections
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव - फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

01:50 PM, 06-Oct-2026

1:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम - नगांव लोकसभा सीट - 56.35%
  • पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 56.27%
  • तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट -  55.19%
  • तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 56.09%
  • पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 56.43%
  • पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 60.32%
12:40 PM, 06-Oct-2026

सीएम शुभेंदु ने डाला वोट

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदनायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
12:00 PM, 06-Oct-2026

11:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम - नगांव लोकसभा सीट - 37.82%
  • पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 39.16%
  • तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 35.55%
  • तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 37.28%
  • पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 38.71%
  • पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 43.95%
11:29 AM, 06-Oct-2026

नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने किया जीत का दावा

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि देश की आम जनता को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन ‘कॉकरोच’ है और कौन ‘केकड़ा’, बल्कि वह अपने मुद्दों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ तत्व सामने से बात करने के बजाय पीछे के रास्ते से राजनीति कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले पांच गुने अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं, उन्होंने रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस बार वहां भी बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे और पार्टी का एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा।
11:12 AM, 06-Oct-2026

नंदीग्राम उपचुनाव में धांधली का आरोप

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता मीता चक्रवर्ती ने रेजीनगर और नंदीग्राम से सामने आ रही तस्वीरों को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने वाले कांग्रेस के ‘वॉर रूम’ तक पहुंच रहे दृश्यों में नंदीग्राम के बूथ संख्या 216 और 232 पर खुले तौर पर कथित धांधली दिखाई दे रही है। चक्रवर्ती के मुताबिक, मतदान के लिए पहुंच रहे मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और एक महिला ने तो उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान लगातार पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन पुलिस का रवैया बेहद लापरवाह है और वह हर आरोप को अस्पष्ट आश्वासन देकर टाल रही है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सत्ता में आए अभी सिर्फ चार महीने हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार अक्सर कांग्रेस को महज ‘साइनबोर्ड पार्टी’ बताती है, तो फिर कांग्रेस से इतना डर क्यों है?
10:49 AM, 06-Oct-2026

थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 19.2% मतदान

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 19.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एएसपीएस रवि प्रकाश के अनुसार, पहले दो घंटों में करीब 27,000 मतदाताओं में से 19.2 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में कुल 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

11 उम्मीदवार मैदान में, AINRC-कांग्रेस-DMK के बीच मुकाबला
थट्टनचावडी सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला AINRC के अशोक आनंद, कांग्रेस के ई. विनायगम और DMK के के. सेथु सेल्वम के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा थट्टनचावडी सीट खाली करने के बाद कराया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने के बाद रंगासामी ने थट्टनचावडी के बजाय मंगलम सीट बरकरार रखने का फैसला किया था। थट्टनचावडी को लंबे समय से रंगासामी का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 06-Oct-2026

नगांव लोकसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.68% मतदान

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 17.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के किसी भी मतदान केंद्र से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। लहरीघाट में सबसे अधिक 20.29%, जबकि नगांव-बटद्रबा में सबसे कम 13.93% मतदान हुआ।



भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। शर्मा ने मायोंग हायर सेकेंडरी स्कूल में, जबकि बोरा ने नगांव-बटद्रबा के मजगांव प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बोरदोलोई ने बाद में दिसपुर से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।



19.05 लाख मतदाता, 2,312 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
नगांव सीट पर कुल 19.05 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें 9.43 लाख महिलाएं और 50 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,312 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पांच सहायक बूथ हैं। सुरक्षा के लिहाज से 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। बीजेपी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अपना आधार मजबूत करने, कांग्रेस अपनी सीट बरकरार रखने और एआईयूडीएफ अपना राजनीतिक प्रभाव कायम रखने की कोशिश में है। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
10:44 AM, 06-Oct-2026

तमिलनाडु उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.55% मतदान

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार सुबह शुरू हुए उपचुनाव में 9 बजे तक क्रमशः 15.99% और 17.55% मतदान दर्ज किया गया। दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। मदुरांतकम में 285 और धारापुरम में 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

TVK और विपक्ष के लिए अहम परीक्षा
दोनों सीटों के उपचुनाव को तमिलनाडु की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मदुरांतकम और धारापुरम सीटें AIADMK विधायकों के. मरगाथम और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जिन्होंने अभिनेता विजय की TVK का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में TVK, DMK, AIADMK, वाम दलों और NTK के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। दोनों सीटों पर कुल 49 उम्मीदवार मैदान में हैं।
10:37 AM, 06-Oct-2026

9:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम - नगांव लोकसभा सीट - 17.68%
  • पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 19.20%
  • तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 15.99%
  • तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 17.55
  • पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 18.05
  • पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 20.89
10:02 AM, 06-Oct-2026

एजेयूपी उम्मीदवार ने पुलिस पर लगाया वोटरों को रोकने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एजेयूपी उम्मीदवार गुलाम अली अहमद ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से होता तो उनकी पार्टी 100 फीसदी जीत हासिल करती। उन्होंने कहा कि अब भी पुलिस की काफी प्लानिंग चल रही है और उनकी किसी अन्य पार्टी से नहीं, बल्कि सिर्फ बीजेपी से प्रतिस्पर्धा है। गुलाम अली अहमद के मुताबिक, जनता स्थिति को समझ चुकी है, इसलिए पुलिस डरी हुई है और लोगों को मतदान करने से रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस लोगों को चारों तरफ से धमका रही है और वोट नहीं डालने के लिए कह रही है। साथ ही, लोगों से कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने वोट दिया तो वही सरकार सत्ता में बनी रहेगी और बाद में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed