फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

इंडिया गठबंधन का मार्च LIVE: आकाशवाणी के सामने धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, आखिलेश बोले- बीजेपी हटने जा रही

Tue, 06 Oct 2026 01:53 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 01:53 PM IST
खास बातें

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स 

विज्ञापन
India Alliance Protest Live Updates: Opposition Leaders March to Election Commission News in Hindi
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला+PTI

लाइव अपडेट

01:53 PM, 06-Oct-2026

कांग्रेस के प्रदर्शन पर जगदीश शेट्टार का पलटवार, कहा- प्रचार कर रहे

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद जगदीश शेट्टार ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह प्रचार किया जा रहा है। शेट्टार ने कहा कि SIR एक उचित प्रक्रिया है और फॉर्म-6 व फॉर्म-7 से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। शेट्टार ने विपक्ष पर अनावश्यक रूप से समस्या खड़ी करने और संविधान व कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगाया।
01:28 PM, 06-Oct-2026

प्रदर्शन में दुरई वाइको ने लगाए आरोप

प्रदर्शन में एमडीएसके सांसद दुरई वाइको ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दलों को छोड़कर पूरा विपक्ष यहां एकजुट है। दुरई वाइको ने आरोप लगाया कि सीईसी ने एकतरफा फैसले लेकर संविधान के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि उसने फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की आपत्तियां दोहराईं।
विज्ञापन
01:11 PM, 06-Oct-2026

 प्रदर्शन में रेणुका चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के आम लोगों के वोट और संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। रेणुका चौधरी ने कहा कि सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों की आवाज उठाएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम हटाए जाने का भी दावा किया।

01:08 PM, 06-Oct-2026

चुनाव आयोग से बस 300 मीटर दूर 

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक ट्विट किया गया है। इसमें कहा गया है दोस्तों... चुनाव आयोग से बस 300 मीटर दूर। वहीं, एक अन्य पोस्ट में लिखा गया है कि  आकाशवाणी भवन में डेरा डाला है दोस्तों... आकाशवाणी से 'जन की बात' प्रसारित हो रही है यही एलान है - गद्दार ज्ञानेश को जाना ही होगा








12:52 PM, 06-Oct-2026

 प्रदर्शन में सागरिका घोष ने सीईसी के इस्तीफे की मांग की

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि दबाव बहुत ज्यादा है और ज्ञानेश कुमार को पद से इस्तीफा देना चाहिए। सागरिका घोष ने आरोप लगाया कि वह भारत के नहीं, बल्कि बीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त की तरह काम कर रहे हैं।

12:49 PM, 06-Oct-2026

 आकाशवाणी भवन में बैठे राहुल-प्रियंका

इंडिया ब्लॉक सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर बैठ गए। दोनों नेताओं के साथ अन्य विपक्षी सांसद भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:48 PM, 06-Oct-2026

 प्रदर्शन में जोतिमणि बोलीं- ‘सीईसी को जाना होगा’

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि वह लाठी और गोलियां तक झेलने को तैयार हैं, लेकिन चुनाव आयुक्त को हटाकर रहेंगी। जोतिमणि ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।
12:44 PM, 06-Oct-2026

 मार्च रोके जाने पर जयराम रमेश का बयान

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर कहा कि विपक्षी दलों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। उन्होंने बताया कि मार्च चुनाव आयोग के कार्यालय तक जाना था, लेकिन आकाशवाणी भवन और पुराने योजना आयोग भवन के बीच पुलिस ने रोक दिया। लेकिन यह आंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होगी। इसके अलावा हर ब्लॉक में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

12:38 PM, 06-Oct-2026

 प्रदर्शन में पप्पू यादव ने लगाए वोट चोरी के आरोप

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध करना जरूरी है, क्योंकि वोटों की चोरी हो रही है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 के जरिए आरएसएस- भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर विरोध जारी रखने की बात कही।
12:36 PM, 06-Oct-2026

 खरगे ने सरकार को घेरा

इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपने अधिकारों के लिए चुप नहीं बैठेगी। खरगे ने सरकार से तुरंत पद छोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में बड़ा विरोध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नौ राज्यों की विधानसभा भंग हो सकती है तो यहां की व्यवस्था भी भंग होनी चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed