Live
उपचुनाव LIVE: नंदीग्राम में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
{"_id":"6ac43869c6758e54280d35b3","slug":"by-poll-voting-assam-nagaon-bengal-nandigram-rejinagar-puducherry-tamil-nadu-madurantakam-dharapuram-elections-2026-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव LIVE: नंदीग्राम में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कितना प्रतिशत हुआ मतदान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Oct 2026 02:51 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:51 PM IST
खास बातें
आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए
विज्ञापन
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव
- फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
02:49 PM, 06-Oct-2026
नंदीग्राम और रेजीनगर में सीएम शुभेंदु ने किया जीत का दावा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और नंदीग्राम में पार्टी बड़े अंतर से विजयी होगी। रेजीनगर में भी भाजपा के पास जीत के लिए जरूरी वोट हैं। वहीं, हुमायूं कबीर की हिरासत पर अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करता है तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है। यदि वह खुद अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करेंगे, तो उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर चुनाव आयोग की भूमिका क्या है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा और इसके बाद चुनाव आयोग हुमायूं कबीर को रिहा कर देगा।
01:50 PM, 06-Oct-2026
1:30 बजे तक कहां कितना मतदान?
- असम - नगांव लोकसभा सीट - 56.35%
- पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 56.27%
- तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 55.19%
- तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 56.09%
- पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 56.43%
- पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 60.32%
विज्ञापन
12:40 PM, 06-Oct-2026
सीएम शुभेंदु ने डाला वोट
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदनायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।VIDEO | Nandigram Assembly bypolls: CM Suvendu Adhikari casts vote at Nandanayakbar Primary School. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/57iDBYjja5
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
12:00 PM, 06-Oct-2026
11:30 बजे तक कहां कितना मतदान?
- असम - नगांव लोकसभा सीट - 37.82%
- पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 39.16%
- तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 35.55%
- तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 37.28%
- पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 38.71%
- पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 43.95%
11:29 AM, 06-Oct-2026
नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने किया जीत का दावा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि देश की आम जनता को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन ‘कॉकरोच’ है और कौन ‘केकड़ा’, बल्कि वह अपने मुद्दों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ तत्व सामने से बात करने के बजाय पीछे के रास्ते से राजनीति कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले पांच गुने अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं, उन्होंने रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस बार वहां भी बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे और पार्टी का एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा।11:12 AM, 06-Oct-2026
नंदीग्राम उपचुनाव में धांधली का आरोप
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता मीता चक्रवर्ती ने रेजीनगर और नंदीग्राम से सामने आ रही तस्वीरों को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने वाले कांग्रेस के ‘वॉर रूम’ तक पहुंच रहे दृश्यों में नंदीग्राम के बूथ संख्या 216 और 232 पर खुले तौर पर कथित धांधली दिखाई दे रही है। चक्रवर्ती के मुताबिक, मतदान के लिए पहुंच रहे मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और एक महिला ने तो उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान लगातार पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन पुलिस का रवैया बेहद लापरवाह है और वह हर आरोप को अस्पष्ट आश्वासन देकर टाल रही है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सत्ता में आए अभी सिर्फ चार महीने हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार अक्सर कांग्रेस को महज ‘साइनबोर्ड पार्टी’ बताती है, तो फिर कांग्रेस से इतना डर क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 06-Oct-2026
थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 19.2% मतदान
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 19.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एएसपीएस रवि प्रकाश के अनुसार, पहले दो घंटों में करीब 27,000 मतदाताओं में से 19.2 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में कुल 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
11 उम्मीदवार मैदान में, AINRC-कांग्रेस-DMK के बीच मुकाबला
थट्टनचावडी सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला AINRC के अशोक आनंद, कांग्रेस के ई. विनायगम और DMK के के. सेथु सेल्वम के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा थट्टनचावडी सीट खाली करने के बाद कराया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने के बाद रंगासामी ने थट्टनचावडी के बजाय मंगलम सीट बरकरार रखने का फैसला किया था। थट्टनचावडी को लंबे समय से रंगासामी का गढ़ माना जाता है।
11 उम्मीदवार मैदान में, AINRC-कांग्रेस-DMK के बीच मुकाबला
थट्टनचावडी सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला AINRC के अशोक आनंद, कांग्रेस के ई. विनायगम और DMK के के. सेथु सेल्वम के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा थट्टनचावडी सीट खाली करने के बाद कराया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने के बाद रंगासामी ने थट्टनचावडी के बजाय मंगलम सीट बरकरार रखने का फैसला किया था। थट्टनचावडी को लंबे समय से रंगासामी का गढ़ माना जाता है।
10:46 AM, 06-Oct-2026
नगांव लोकसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.68% मतदान
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 17.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के किसी भी मतदान केंद्र से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। लहरीघाट में सबसे अधिक 20.29%, जबकि नगांव-बटद्रबा में सबसे कम 13.93% मतदान हुआ।
भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। शर्मा ने मायोंग हायर सेकेंडरी स्कूल में, जबकि बोरा ने नगांव-बटद्रबा के मजगांव प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बोरदोलोई ने बाद में दिसपुर से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।
19.05 लाख मतदाता, 2,312 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
नगांव सीट पर कुल 19.05 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें 9.43 लाख महिलाएं और 50 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,312 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पांच सहायक बूथ हैं। सुरक्षा के लिहाज से 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। बीजेपी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अपना आधार मजबूत करने, कांग्रेस अपनी सीट बरकरार रखने और एआईयूडीएफ अपना राजनीतिक प्रभाव कायम रखने की कोशिश में है। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
10:44 AM, 06-Oct-2026
तमिलनाडु उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.55% मतदान
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार सुबह शुरू हुए उपचुनाव में 9 बजे तक क्रमशः 15.99% और 17.55% मतदान दर्ज किया गया। दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। मदुरांतकम में 285 और धारापुरम में 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
TVK और विपक्ष के लिए अहम परीक्षा
दोनों सीटों के उपचुनाव को तमिलनाडु की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मदुरांतकम और धारापुरम सीटें AIADMK विधायकों के. मरगाथम और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जिन्होंने अभिनेता विजय की TVK का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में TVK, DMK, AIADMK, वाम दलों और NTK के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। दोनों सीटों पर कुल 49 उम्मीदवार मैदान में हैं।
TVK और विपक्ष के लिए अहम परीक्षा
दोनों सीटों के उपचुनाव को तमिलनाडु की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मदुरांतकम और धारापुरम सीटें AIADMK विधायकों के. मरगाथम और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जिन्होंने अभिनेता विजय की TVK का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में TVK, DMK, AIADMK, वाम दलों और NTK के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। दोनों सीटों पर कुल 49 उम्मीदवार मैदान में हैं।
10:37 AM, 06-Oct-2026
9:30 बजे तक कहां कितना मतदान?
- असम - नगांव लोकसभा सीट - 17.68%
- पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 19.20%
- तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 15.99%
- तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 17.55
- पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 18.05
- पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 20.89