फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Protest Style Climbs Barricade, Waves Tricolour, Enters Akashvani Building

विपक्ष के प्रदर्शन में राहुल का अंदाज: बैरिकेड पर चढ़ लहराया तिरंगा, फिर आकाशवाणी भवन में घुसे; यूं जमाया डेरा

Tue, 06 Oct 2026 02:54 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद से मार्च शुरू किया। इस बीच राहुल गांधी हिरासत के बाद भी प्रदर्शन में डटे रहे। पुलिस जब उन्हें बस से ले जाने की कोशिश कर रही थी, तब वे प्रियंका गांधी के साथ बस से उतरकर आकाशवाणी भवन में दाखिल हो गए। दोनों नेताओं ने भवन के अंदर पेड़ के नीचे बैठकर विरोध जारी रखा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Protest Style Climbs Barricade, Waves Tricolour, Enters Akashvani Building
राहुल गांधी दिखे अलग अंदाज में - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद से 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च शुरू किया और निर्वाचन सदन (ईसीआई मुख्यालय) की ओर बढ़े। इस बीच दिल्ली पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। रास्ता रोके जाने के बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए। इस पूरे प्रदर्शन में राहुल गांधी अंदाज में दिखे 

विज्ञापन


विपक्ष ने क्यों किया प्रदर्शन? 
इस मार्च का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी ) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध है। विपक्ष का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया के कारण वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। वहीं, फॉर्म 6 में बदलाव किए गए हैं, जिससे वोट चोरी का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


राहुल ने बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा फहराया
पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच भारी बैरिकेड लगाए थे। इस बीच मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गए, फिर अचानक एक बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया। कई युवा सांसद भी उनके पीछे-पीछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ज्ञानेश, हो गया भाई... अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।' विपक्ष के नेताओं ने भी सीईसी के खिलाफ नारे लगाए, जैसे 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो।'

हिरासत, बस और फिर आकाशवाणी भवन में प्रवेश
इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया। उन्हें बस में ले जाने की कोशिश की, लेकिन सांसदों ने बस रोक दी। इसके बाद राहुल और प्रियंका बस से उतरे, रिसेप्शन गेट से आकाशवाणी भवन में दाखिल हुए और वहीं बैठ गए।


चुनाव आयोग का मुख्यालय आकाशवाणी भवन से लगभग 270 मीटर दूर है। विपक्ष का कहना था कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन भारी पुलिस तैनाती और बैरिकेड्स के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इन सभी विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के अंदर एक पेड़ के नीचे बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed