फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Sambhaji Maharaj worship world record Tukaram NYT India rockstar mumbai nagpur poity news

महाराष्ट्र: संभाजी महाराज के वंदन में बना विश्व रिकॉर्ड; तुकाराम मुंढे भारत के रॉकस्टार, अमेरिका में हुई तारीफ

Tue, 06 Oct 2026 05:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Sambhaji Maharaj worship world record Tukaram NYT India rockstar mumbai nagpur poity news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के मोशी में स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक पर महाराष्ट्र की भव्य ढोल-ताशा संस्कृति का ऐसा रूप दिखा जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस महा-आयोजन में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के 151 ढोल-ताशा पथकों से जुड़े लगभग 5,000 वादक एक ही ताल और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन करने उतरे। यह अद्भुत प्रदर्शन हिंदूभूषण छत्रपति संभाजी महाराज के 140 फीट ऊंचे स्मारक और 128 मीटर ऊंचे भव्य भगवा ध्वज को समर्पित एक ऐतिहासिक मानवंदना थी। हिंदूभूषण स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जब हजारों ढोल एक साथ बजे, तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और शिवकाल के गौरव की गूंज से भर उठा, जिसे देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने तुकाराम को कहा-भारत का रॉकस्टार
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने महाराष्ट्र कैडर के दबंग आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के बारे में अपने पहले पन्ने पर छापा है और उन्हें उनके काम करने के अंदाज के कारण रॉकस्टार बताया है। अखबार ने लिखा, रात के खाने पर लोग उनका सम्मान करते हैं जबकि रेस्टोरेंट के मालिक उनसे डरते हैं। अखबार ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) कमिश्नर मुंढे की खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए तारीफ की है। रिपोर्ट का शीर्षक है, भारत में, एक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रॉक स्टार है। अखबार के अनुसार, नियमों को सख्ती से लागू करने की वजह से मुंढ़े लोगों के हीरो बन गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एमएलसी चुनावों को लेकर महाराष्ट्र में सत्ताधारी और विपक्षी गुटों में दरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों को लेकर खींचतान सामने आने लगी है। दोनों गठबंधनों के घटक दल कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं। चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। शिवसेना (यूबीटी) ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दत्तात्रय लहाने और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप घुगे को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अमरावती से अदिति पोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महायुति में भी पुणे शिक्षक सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने हैं। भाजपा ने तीन उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पुणे शिक्षक सीट से मंगेश चिवटे के नाम का ऐलान किया है। एनसीपी ने औरंगाबाद स्नातक सीट से तीन बार के विधान परिषद सदस्य सतीश चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। पांच सीटों पर मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र SIR: मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 6.24 लाख फॉर्म मिले
महाराष्ट्र के 36 जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, आपत्तियों और सुधार से जुड़े 6,24,054 फॉर्म मिले हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच इनमें 6,05,097 फॉर्म-6, 11,251 फॉर्म-7 और 7,706 फॉर्म-8 शामिल हैं। पुणे में सबसे अधिक 56,605 फॉर्म मिले। इसके बाद ठाणे 46,373, मुंबई उपनगर 38,094, नासिक 32,691 और जलगांव 28,397 रहे। नागपुर में 16,009, मुंबई शहर में 13,858 और पालघर में 14,448 आवेदन मिले, जबकि सिंधुदुर्ग में सबसे कम 2,394 आवेदन आए। 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट में 9,78,54,049 मतदाताओं में 7,71,65,562 नाम शामिल थे और 2,06,88,487 मतदाता ASDDO श्रेणी में थे। दावे-आपत्तियों की अवधि 12 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है और अंतिम सूची 16 नवंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सूखे का आकलन करेगी केंद्र की टीम, 265 तालुके प्रभावित
महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने एक टीम गठित की है। राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के अनुसार, 358 में से 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित किए गए हैं और राज्य के करीब 80 प्रतिशत हिस्से पर सूखे का असर है। टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी, स्थिति की गंभीरता का आकलन कर राहत और पुनर्वास की सिफारिश करेगी तथा अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। टीम का नेतृत्व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव मुक्तानंद अग्रवाल करेंगे। इसमें वित्त और कृषि विभागों तथा नीति आयोग समेत 10 केंद्रीय विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधि होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के तहत सहायता मांगते हुए केंद्र को अंतरिम रिपोर्ट दी है। भरणे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी सहायता मांगी थी। महाराष्ट्र सरकार ने 26 सितंबर को बारिश की कमी के बीच 358 में से 265 तालुकों में सूखा घोषित किया था।

ठाणे में रेलवे अधिकारी पर महिला सहकर्मी से यौन उत्पीड़न का मामला
रेलवे पुलिस ने ठाणे जिले के कल्याण में तैनात 50 वर्षीय डिप्टी स्टेशन मैनेजर के खिलाफ महिला सहकर्मी को कथित तौर पर अनुचित व्हाट्सऐप संदेश भेजने और गलत तरीके से करीब आने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय महिला ने त्योहार के लिए छुट्टी मांगते हुए आरोपी को संदेश भेजा था। आरोप है कि आधिकारिक अनुरोध का जवाब देने के बजाय अधिकारी ने उसे अनुचित संदेश भेजे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान आरोपी उसे गलत इरादे से घूरता था और उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक रूप से करीब आने की कोशिश करता था। महिला की शिकायत के आधार पर कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न) और 78(1) (पीछा करना/अनुचित आचरण) के तहत FIR दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed