Live
Ajit Pawar Last Rites Live: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि; उमड़ा जनसैलाब
Ajit Pawar Last Rites in Baramati Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी। पल-पल के अपडेट्स जानिए...
विमान हादसे की अन्य खबरें पढ़ें:-
लाइव अपडेट
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने क्या कहा?
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अजित पवार के निधन को एक दुखद घटना और एक बड़े नेता की क्षति बताते हुए पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जायसवाल ने कहा कि शरद पवार के बयान ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'साजिशकर्ता' करार दिया और बंगाल में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को शरण देने का आरोप लगाया।#WATCH | Delhi: On WB CM Mamata Banerjee's statement, BJP Leader Sanjay Jaiswal says, "... It was a tragic incident, and we lost a prominent leader. Our sympathy with the Pawar family. Sharad Pawar's statement has put an end to all discussions... Mamata Banerjee has been a… pic.twitter.com/HEivYa0RJt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अमित शाह और अन्य दिग्गज नेता अंतिम संस्कार के बाद रवाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बारामती से रवाना हो गए हैं।#WATCH | Baramati | Union Home Minister Amit Shah, BJP National President Nitin Nabin, Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Deputy CM Eknath Shinde depart from Baramati after attending the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/88BOng8Cib
— ANI (@ANI) January 29, 2026
पार्थ और जय ने हाथ जोड़कर जताया आभार
अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने अपने पिता और एनसीपी प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एनसीपी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर आभार जताया।#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, acknowledge the NCP supporters and party workers attending the last rites of their father & NCP chief pic.twitter.com/5V14V4j6gt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि
दोनों बेटों पार्थ और जय ने अपने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी।#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, light the funeral pyre as they perform the last rites of their father pic.twitter.com/RJpiVGtCu7
— ANI (@ANI) January 29, 2026
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।#WATCH | Last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar being performed with State honours in Baramati pic.twitter.com/XvxAsbRdKw
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अलविदा अजित पवार...
अजित पवार को बेटों ने दी मुखाग्नि। अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब।गडकरी ने अर्पित की अंतिम श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Union Minister Nitin Gadkari pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/ae5WYQ8fnx
— ANI (@ANI) January 29, 2026
शिंदे ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde pays last respects to his colleague & Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/USdZC1YRDY
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता रितेश देशमुख
अजित पवार के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता रितेश देशमुख।#WATCH | Actor Riteish Deshmukh attends the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/rV0Klhfl6v
— ANI (@ANI) January 29, 2026
फडणवीस ने अजित पवार को अर्पित किया पुष्पचक्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis lays a wreath and pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/X6W9jQhcAz
— ANI (@ANI) January 29, 2026
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.