Live
Ajit Pawar Last Rites Live: अजित पवार का अंतिम संस्कार शुरू, बेटे पार्थ देंगे मुखाग्नि; शाह समेत ये नेता मौजूद
Ajit Pawar Last Rites in Baramati Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में थोड़ी देर में राजकीय सम्मान से किया जाएगा। इससे पहले अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दे रहे हैं। पल-पल के अपडेट्स जानिए...
विमान हादसे की अन्य खबरें पढ़ें:-
लाइव अपडेट
शाह, फडणवीस, नीतीन नवीन समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितीन गडकरी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।#WATCH | Union Home Minister Amit Shah pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/d5sKGuIUbt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अजित पवार के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
अजित पवार के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। विद्या प्रतिष्ठान के मैदान से ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया वीडियो।#WATCH | Baramati | Drone visuals from Vidya Pratishthan ground where the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar are being performed. pic.twitter.com/2icmo7OPpV
— ANI (@ANI) January 29, 2026
परिवाजनों ने दी श्रद्धांजलि
अजित पवार के अंतिम संस्कार पर उनके परिवारजनों ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी।VIDEO | Baramati, Maharashtra: Family members pay their last respects at the funeral pyre of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar at the Vidya Pratishthan ground.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 29, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC)#Maharashtra #MaharashtraPlaneCrash… pic.twitter.com/rRGAM35lhl
पत्नी सुनेत्रा पवार ने दीं अंतिम श्रद्धांजलि
पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपने पति अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Baramati | Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar & Rajya Sabha MP, pays last respects to her husband, who lost his life in a plane crash yesterday pic.twitter.com/4d33AMIk2a
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अंतिम संस्कार में भावुक हुईं पत्नी सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अंतिम विदाई के समय उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार अपने पति के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हुई।#WATCH | Baramati | Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar & Rajya Sabha MP, mourns at the last rites of her husband pic.twitter.com/cuOP3Zt3gr
— ANI (@ANI) January 29, 2026
बेटे पार्थ और जय ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्में
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ और जय ने बारामती में अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।#WATCH | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's sons, Parth and Jay, perform the last rites rituals of their father, in Baramati pic.twitter.com/ahESsl7i8a
— ANI (@ANI) January 29, 2026
दोनों बेटे पार्थ और जय पवार हिंदू रीति रिवाज से विधि कर रहे
अजित पवार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है। दोनों बेटे पार्थ और जय पवार हिंदू रीति रिवाज से विधि कर रहे हैं।अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
अजित पवार के अंतिम संस्कार की रस्म शुरू हो चकी है।प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे अमित शाह, नितिन नबीन, फडणवीस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच चुके हैं।बेटे जय पवार को सौंपा तिरंगा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर पर राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान लिपटा राष्ट्रीय ध्वज अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे जय पवार को सौंपा गया।#WATCH | Baramati | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, wrapped in Tricolour, brought to Vidya Pratishthan ground for the last rites pic.twitter.com/eI7t8vyKlW
— ANI (@ANI) January 29, 2026
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.