फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session 2022 Live: साल 2019-21 तक लगभग चार लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, गृह राज्य मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 19 Jul 2022 02:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Jul 2022 02:18 PM IST
खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज एक बार फिर से सदन में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस जहां आज सुबह 10 बजे से ही संसद के बाहर प्रदर्शन करेगी वहीं विपक्षी पार्टियां महंगाई, डेयरी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने और अग्निपथ योजना (Agneepath Ccheme) को वापस लेने के लिए हंगामा कर सकती हैं। मानसून सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ... 

विज्ञापन
Monsoon Session Of Parliament 2022 Live 19 july Center Introduce Important Bills, Oppositon Protest Against Inflation, Agnipath Issues, GST
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : लोकसभा टीवी

लाइव अपडेट

02:18 PM, 19-Jul-2022

दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:16 PM, 19-Jul-2022

विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर कोई खर्च नहीं: अनुराग सिंह ठाकुर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि मंत्रालय के माध्यम से विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग द्वारा कोई व्यय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
01:13 PM, 19-Jul-2022

साल 2019-21 तक लगभग चार लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी

लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि 2019, 2020, 2021 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या क्रमशः 144017, 85256 और 163370 है। यानी कि इन तीन वर्षों में कुल 3,92,643 लोगों ने नागरिकता छोड़ी। 
12:02 PM, 19-Jul-2022

महंगाई के मुद्दे पर टीआरएस सांसदों ने प्रदर्शन किया

महंगाई के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने टीआरएस सांसदों ने प्रदर्शन किया।
11:12 AM, 19-Jul-2022

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में विपक्षी दलों का हंगामा एक बार फिर से जारी है। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर को तख्तियां दिखाईं। बढ़ते हंगामा को देखते हुए राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
11:08 AM, 19-Jul-2022

महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष एकजुट: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में आज विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 19-Jul-2022

पीएम मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक

चल रहे मानसून सत्र में  पीएम मोदी संसद में अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ सरकार की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
10:34 AM, 19-Jul-2022

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों के साथ संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया।
यहां देखें वीडियो...


 
09:46 AM, 19-Jul-2022

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिया नोटिस

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने  भारत सरकार द्वारा गठित एमएसपी कमेटी पर चर्चा की मांग के लिए व्यापार निलंबन का नोटिस दिया।
09:44 AM, 19-Jul-2022

DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया 

DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के मुद्दे पर नियम 267 के तहत व्यावसायिक स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed