Monsoon Session 2022 Live: राज्यसभा और लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, विपक्ष ने किया हंगामा
{"_id":"62d7768a4f5910774f240227","slug":"monsoon-session-of-parliament-2022-live-20-july-center-introduce-important-bills-oppositon-protest-against-inflation-agnipath-issues-gst","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session 2022 Live: राज्यसभा और लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, विपक्ष ने किया हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 20 Jul 2022 04:21 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:21 PM IST
खास बातें
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्षी पार्टियां आज भी महंगाई, डेयरी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने और अग्निपथ योजना (Agneepath Ccheme) को वापस लेने के लिए हंगामा कर रही हैं। वहीं पूर्व एथलीट पीटी उषा ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। संसद के मानसून सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
राज्यसभा में नित्यानंद राय
- फोटो : Rajya sabha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:13 PM, 20-Jul-2022
लोकसभा स्थगित
राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्रवाई भी स्थगित कर दी गई है। लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।02:46 PM, 20-Jul-2022
लोकसभा शाम चार बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
02:27 PM, 20-Jul-2022
राज्यसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
महंगाई और जीएसटी के खिलाफ विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
01:54 PM, 20-Jul-2022
साल 2017-21 तक 307 सीएपीएफ और असम राइफल्स के जवान हुए शहीद
राज्य सभा को एक लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 307 सीएपीएफ और असम राइफल्स के जवानों ने पिछले पांच वर्षों (2017-2021) के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
01:40 PM, 20-Jul-2022
संसद भवन एनेक्सी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू
संसद भवन एनेक्सी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। वहीं दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
12:10 PM, 20-Jul-2022
संध्या टोपनो को नाइट ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया: संजय सेठ
झारखंड भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। संध्या टोपनो को नाइट ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया, यह जांच का विषय है। मैं आज संसद में झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाऊंगा। संध्या टोपनो को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:56 AM, 20-Jul-2022
जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसे मुद्दों को उठाएं। भाजपा सरकार ने 140 करोड़ जनता पर हमला किया है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी राज्यो में प्रदर्शन करेंगे। जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे।
11:54 AM, 20-Jul-2022
महंगाई के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और TRS सांसदों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई और रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन किया।
यहां देखें वीडियो...
यहां देखें वीडियो...
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और TRS सांसदों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई और रोजमर्रा की चीज़ों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/XHojsKhygn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022
11:50 AM, 20-Jul-2022
जनता चाहती है कि संसद चले: लोकसभा स्पीकर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं उन सदस्यों से कहना चाहता हूं जो नारेबाजी कर रहे हैं कि वे चर्चा में हिस्सा लें। जनता चाहती है कि संसद चले।
11:16 AM, 20-Jul-2022