Live
New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत
{"_id":"6954eda5c6f2eb68a408cf8f","slug":"new-year-2026-celebration-live-hindi-updates-across-the-globe-new-zealand-australia-india-2025-12-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 31 Dec 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Happy New Year 2026: दुनिया भर में नए साल का उत्सव शुरू हो गया है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं। यहां पढ़ें नए साल से जुड़े देश-दुनिया के अपडेट....
दुनिया में नए साल का आगाज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:51 PM, 31-Dec-2025
असम में साल 2025 का आखिरी सूरज डूबा, गुवाहाटी से दिखा सुनहरा नजारा
असम के गुवाहाटी में साल 2025 के आखिरी दिन सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य सामने आए। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों में रंगा नजर आया, जिसने शहरवासियों को थमकर इस पल को देखने पर मजबूर कर दिया। नदी किनारे और ऊंची जगहों से लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। साल के अंतिम सूर्यास्त ने बीते समय की यादों और नए साल की उम्मीदों के साथ 2025 को विदा किया।#WATCH | Assam: Visuals of the last sunset of the year 2025 from Guwahati. pic.twitter.com/Erpmy7CZWN
— ANI (@ANI) December 31, 2025
04:41 PM, 31-Dec-2025
न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ साल 2026 का स्वागत
न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। बारिश से भीगे मौसम के बीच 2026 का स्वागत हुआ।
डाउनटाउन में देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी की गई। साउथ पैसिफिक के देश दुनिया में सबसे पहले 2025 को विदा करते हैं और इसी क्रम में ऑकलैंड में घड़ी की सुइयों ने आधी रात का समय बताया, जो टाइम्स स्क्वायर में होने वाले प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप से करीब 18 घंटे पहले है। 17 लाख की आबादी वाले शहर में जश्न के बावजूद बारिश का असर साफ दिखा।
करीब पांच मिनट के इस आतिशबाजी कार्यक्रम में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर के अलग-अलग फ्लोर से 3,500 पटाखे दागे गए।
#WATCH | New Zealand's Auckland welcomes the #NewYear2026 with fireworks.
— ANI (@ANI) December 31, 2025
(Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/vybFTrAjeR
04:18 PM, 31-Dec-2025
दुनिया में सबसे पहले इस देश ने किया नए साल का स्वागत
दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया. किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है।03:00 PM, 31-Dec-2025
New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत
साल 2025 के खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। दुनिया साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार है। कुछ घंटे बाद दुनिया के सबसे सुदूर पूर्व में नए साल का पहला सूरज दिखेगा। धरती के सबसे पूर्वी हिस्से किरिबाती में भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 3:30 बजे नया साल दस्तक देगा। इसके बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में एक-एक कर नया साल आएगा। यहां पढ़ें नए साल से जुड़ी हर अपडेट....