सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Parliament Budget Session LIVE: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा सदस्यों की विदाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 18 Mar 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session LIVE Lok Sabha Rajya Sabha: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के बाद आज लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी गई। निवृत्त हो रहे सदस्यों के सम्मान में पीएम मोदी ने कहा कि हर दो साल में ये भावुक अवसर आता है, जब साथियों को विदा करना होता है। संसद की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए

Parliament Budget Session LIVE Updates opposition Issues LS Speaker Birla RS Chairman BJP Cong Politics
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:42 AM, 18-Mar-2026

पीएम मोदी के वक्तव्य के बाद खरगे ने भी दिया भाषण

रिटायरमेंट के भावुक वक्त में पीएम मोदी के वक्तव्य के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि कहने को बहुत कुछ है, लेकिन शुरुआत कहां से करें, ये समझना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे सदस्य विदा हो रहे हैं, जो संसद में वापस नहीं लौटेंगे।
11:25 AM, 18-Mar-2026

राज्यसभा से रिटायरमेंट: पूर्व पीएम देवेगौड़ा समेत कई हस्तियों की संसदीय पारी का अहम पड़ाव

आज राज्यसभा से जिन सांसदों को विदाई दी गई, इसमें वयोवृद्ध सांसद और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम भी शामिल है। कर्नाटक से निर्वाचित देवेगौड़ा अपने लंबी संसदीय पारी के दौरान कई दशकों तक अलग-अलग दलों की सरकारों के कार्यकाल के साक्षी रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रिटायर हुए। खास बात है कि खरगे की जड़ें भी कर्नाटक से जुड़ी हैं।
11:02 AM, 18-Mar-2026

Parliament Budget Session LIVE: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा सदस्यों की विदाई

राज्यसभा से आज कई सदस्य रिटायर हुए। खाली होने वाली इन सीटों पर कई सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी सदस्यों के संसदीय जीवन और कार्यकाल को रेखांकित किया। सभापति ने रिटायर हो रहे सदस्यों का जिक्र करते हुए उपसभापति हरिवंश, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आदि के योगदानों का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने रिटायरमेंट को भावुक पल बताया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिटायर हो रहे सदस्यों की भूमिका को लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। पीएम मोदी ने कहा कि सदन एक ओपन यूनिवर्सिटी जैसी है। नए सांसदों को हमेशा सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां हमारी शिक्षा-दीक्षा दोनों होती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी फुलस्टॉप नहीं होते। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि रिटायरमेंट का मौका भावुक पल होता है। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी आधी आयु संसदीय प्रणाली में गई। पीएम  मोदी के बाद राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राज्यसभा के सदस्यों की रिटायरमेंट पर अपना वक्तव्य रखा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed