पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Bihar-WB: पीएम आज बिहार और बंगाल को देंगे करोड़ों की सौगात; मोतिहारी और दुर्गापुर में जनसभा भी होगी

Fri, 18 Jul 2025 06:34 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी / दुर्गापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी / दुर्गापुर। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 18 Jul 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Bihar West Bengal visit LIVE Updates projects worth crores Amrit Bharat Trains Motihari Durgapur Rally
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:25 AM, 18-Jul-2025
बंगाल में गैस परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 
बंगाल दौरे पर पीएम मोदी बांकुरा, पुरुलिया, दुर्गापुर और बर्धमान जिलों समेत अन्य क्षेत्रों को भी तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीएलसी) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। दुर्गापुर से कोलकाता तक (132 किमी) की नेचुरल गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के तहत जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन का हिस्सा है। 
06:10 AM, 18-Jul-2025
राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई रेल परियोजनाएं  
प्रधानमंत्री मोदी बिहार से कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे, जिसमें 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना भी शामिल है। इससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देरी कम होगी। प्रधानमंत्री कई नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। लगभग 4,080 करोड़ रुपये की दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना का भी शिलान्यास होगा। वहीं बंगाल के पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
05:57 AM, 18-Jul-2025
अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी बिहार से लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से दिल्ली, मोतिहारी के बापुधाम से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भाभलगढ़ होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- Amrit Bharat Train: एनईआर होकर जाने वाली 3 अमृत भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM, इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
05:44 AM, 18-Jul-2025

PM Modi In Bihar-WB: पीएम आज बिहार और बंगाल को देंगे करोड़ों की सौगात; मोतिहारी और दुर्गापुर में जनसभा भी होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोनों राज्यों को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगे। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोतिहारी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बिहार में पहला कार्यक्रम, बंगाल में दोपहर करीब तीन बजे...
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे और दोपहर करीब 3 बजे दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पीएम दुर्गापुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed