Live
शिवसेना UBT में दरार: उद्धव ठाकरे से बगावत, संसदीय दल की बैठक से सांसद नदारद; सात दिनों में मांगा गया जवाब
{"_id":"6a33871c55234af95506b0bf","slug":"shiv-sena-ubt-rift-updates-uddhav-faction-parliamentary-party-meet-in-delhi-doubts-over-mps-unity-hindi-news-2026-06-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"शिवसेना UBT में दरार: उद्धव ठाकरे से बगावत, संसदीय दल की बैठक से सांसद नदारद; सात दिनों में मांगा गया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
शिवसेना UBT में दरार LIVE News Updates: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे में बगावत के बीच दिल्ली में शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। उद्धव ठाकरे के साथ मौजूद सांसदों की संख्या और एकजुटता पर संशय बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की बैठक में केवल तीन सांसद ही पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में इस बड़े सियासी उथल-पुथल से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए
शिवसेना यूबीटी में दरार
- फोटो : एजेंसी / अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
05:39 PM, 18-Jun-2026
'यह गाली नहीं, गुस्से की अभिव्यक्ति थी', संजय राउत के बचाव में उतरीं किशोरी पेडणेकर
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा बागी सांसदों पर की गई टिप्पणी को लेकर पार्टी नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि राउत ने किसी तरह की गाली का इस्तेमाल नहीं किया। पेडणेकर के मुताबिक मराठी भाषा में कुछ शब्द सुनने में कठोर लग सकते हैं, लेकिन उन्हें अपशब्द नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया गया अपमान नहीं था, बल्कि गुस्से और स्वभाव की अभिव्यक्ति थी। पेडणेकर ने बागी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग छिपकर बैठे हैं, उन्हें सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग कहीं छिपे हुए हैं, उन्हें बाघ की तरह खुलकर सामने आना चाहिए। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर संभावित टूट की अटकलों के बीच यह बयान आया है।04:02 PM, 18-Jun-2026
'सांसद भाजपा में क्यों जा रहे हैं?', ओवैसी ने शिवसेना (यूबीटी) और टीएमसी पर साधा निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यदि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पार्टी नेतृत्व को यह बताना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि बड़ी संख्या में नेता और सांसद भाजपा की ओर क्यों जा रहे हैं और इसके लिए केवल किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का भी जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के कई सांसद पहले भी पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों से अपनी संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि पार्टी की ओर से किसी आधिकारिक टूट की पुष्टि नहीं की गई है। ओवैसी ने अपने बयान के अंत में कहा, शिकारी नया है, जाल पुराना है।03:14 PM, 18-Jun-2026
'मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं और रहूंगा': पाला बदलने की अफवाहों पर शिवसेना (UBT) सांसद का बड़ा बयान
शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के पाला बदलने की अफवाहों के बीच सांसद राजाभाऊ वाजे ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। यह बयान उन चर्चाओं के बाद आया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि यूबीटी के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।मामले में संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा है, जिसके तहत दावा किया जा रहा है कि यूबीटी के नौ में से सात सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं। हालांकि, सांसद अरविंद सावंत ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सांसद उद्धव ठाकरे की बैठक में मौजूद थे।
दूसरी ओर, भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बावनकुले के अनुसार, उद्धव ठाकरे को खुद सोचना चाहिए कि उनके लोग उन्हें छोड़कर क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों पर पैसे के लिए दल बदलने का आरोप लगाना ठीक नहीं है।
01:08 PM, 18-Jun-2026
'यह रणनीति नहीं, विश्वासघात है': बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत
बैठक में तीन लोकसभा सांसद- अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। संजय राउत खुद राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस बैठक में मौजूद थे। राउत ने साफ तौर पर कहा कि जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। पार्टी ने अब इन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी उनकी सदस्यता रद्द करने पर भी विचार करेंगी।संजय राउत ने बागी रुख अपनाने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जब वे स्पीकर से मिले थे, तो उसकी तस्वीर सार्वजनिक हुई थी। उन्होंने चुनौती दी कि अगर अन्य 6 सांसद भी स्पीकर से मिले हैं, तो उनकी तस्वीर दिखाई जाए। राउत ने इसे रणनीति नहीं विश्वासघात करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि ये सांसद अभी भी पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव जीते हैं। अगर वे पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। राउत ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और खासकर महाराष्ट्र की राजनीति को गंदा कर दिया है, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।
12:49 PM, 18-Jun-2026
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले राज्य के नेता?
महाराष्ट्र में राजनीतिक पाला बदलने की इस कवायद को ऑपरेशन टाइगर भी कहा जा रहा है। राज्य के नेता इस मामले में अपनी-अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। धुले में शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चंद्रकांत रघुवंशी ने कहा, 'महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' हो चुका है। आज छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे पर भरोसा जताया है और शिवसेना में शामिल हो गए हैं... यह अच्छी बात है कि वे हमारे साथ जुड़ गए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।'12:32 PM, 18-Jun-2026
उद्धव को असली झटका जून 2022 में कैसे?
शिवसेना के स्थापना काल के बाद पार्टी में पहली बार 1991 में छगन भुजबल ने 17 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ी थी। भुजबल ने बालासाहेब ठाकरे की कार्यशैली और पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बगावत की थी। तब भुजबल ने कांग्रेस का दामन थामा था जो शिवसेना के इतिहास का पहला बड़ा राजनीतिक विद्रोह था। लेकिन, 2003 में उद्धव ठाकरे के शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी चार बार टूटी। 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने उद्धव को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाने का विरोध किया और पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।दूसरा विद्रोह 2006 में हुआ था जब चचेरे भाई राज ठाकरे ने अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्थापना की थी। असली झटका जून 2022 में लगा, जब एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ बगावत की थी। इस विद्रोह से उद्धव का सीएम पद, पार्टी का नाम और चुनाव निशान भी छिन गया। इस टूट के बाद ही उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) लोकसभा चुनाव में 9 और विधानसभा चुनाव में 20 सीटों तक ही सिमट कर रह गई।
बीएमसी में भी टूटा वर्चस्व
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर 30 साल का वर्चस्व भी इस साल जनवरी में हुए चुनाव में टूट गया। अभी एकनाथ शिंदे की बगावत के 4 साल भी पूरे नहीं हुए कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसद उद्धव से अलग होग नया गुट बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 18-Jun-2026
बाल ठाकरे के समय एक बार, उद्धव के कार्यकाल में चार बार टूट चुकी शिवसेना
महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को बाघ के रूप में पेश करने वाली शिवसेना में टूट का इतिहास बनता जा रहा है। 1966 में शिवसेना के संस्थापक प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने संगठन को मजबूत जनाधार दिया, लेकिन पार्टी में कई बार बड़े विभाजन भी हुए। बाल ठाकरे के समय में जहां शिवसेना में एक बड़ी टूट दर्ज हुई, वहीं उद्धव के नेतृत्व में पार्टी को कई बड़े झटके झेलने पड़े। ताजा मामला शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों का विद्रोह है जिससे ठाकरे ब्रांड की साख को एक बार फिर बट्टा लगा हैं।12:05 PM, 18-Jun-2026
संजय राउत ने बागियों को गाली दी, मामला बढ़ा तो सफाई दी
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी के नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ये भी पढ़ें- Shiv Sena Crisis Live: संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी
11:35 AM, 18-Jun-2026
बागी लोकसभा सांसदों में किनके नाम?
शिवसेना यूबीटी से किन सांसदों का मोहभंग हुआ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
11:11 AM, 18-Jun-2026
शिवसेना UBT में दरार: उद्धव ठाकरे से बगावत, संसदीय दल की बैठक से सांसद नदारद; सात दिनों में मांगा गया जवाब
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे में बगावत के बीच दिल्ली में शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। उद्धव ठाकरे के साथ मौजूद सांसदों की संख्या और एकजुटता पर संशय बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की बैठक में केवल तीन सांसद ही पहुंचे हैं। छह सांसदों के पाला बदलने की खबर है। आज की बैठक में अनिल देसाई, अरविंद सावंत और संजय राउत पहुंचे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला भी लगातार जारी है।अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग, लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र
दरअसल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में टूट पक्की हो गई है। पार्टी के नौ में से छह सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है।