Live
बंगाल पंडाल हादसा LIVE: चोरबागान भगदड़ में 19 की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर; पुलिस हिरासत में 14 लोग
बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। हादसे से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
लाइव अपडेट
सीएम शुभेंदु ने जारी किए पुलिस को सुरक्षा संबंधी निर्देश
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''बीएनएस के प्रावधानों के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वे पुलिस हिरासत में हैं। मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। भगदड़ में घायल हुए 25 लोगों में से दो फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''26 अक्तूबर को विजय सम्मिलनी कार्यक्रम के दौरान हम हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसी कार्यक्रम में घायलों के 25 परिजनों को भी 25-25 लाख रुपये के चेक सौंपे जाएंगे।'' सीएम अधिकारी ने कहा, ''मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था की जाए और स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।''सीएम शुभेंदु बोले- मामला दर्ज हो चुका है, परिवारों को आठ से नौ शव सौंपे जा चुके हैं
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “शुरुआती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता पोस्टमार्टम कराने और मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपने की थी। अब तक आठ से नौ शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।”Kolkata, West Bengal: CM Suvendu Adhikari says, "The initial steps are being taken. The police have registered a suo motu case, and action will be taken. However, our first priority was to conduct the post-mortems and hand over the bodies of the deceased to their family members. So far, 8–9 bodies have been handed over to the families...."
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर टीएमसी (ममता गुट) के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ''मैंने बचपन से लेकर अब तक ऐसी घटना कभी नहीं देखी। यह कुप्रबंधन का नतीजा है। यहां पूरी तरह से कुप्रबंधन हुआ है। आपने देखा कि परिसर के अंदर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। पंडाल की संरचना इस तरह बनाई गई थी कि बाहर ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की जगह ही नहीं थी। वहां एक ऊंचा गलियारा भी बनाया गया था। मुझे समझ नहीं आता कि पुलिस ने इसकी अनुमति क्यों दी। पूरी व्यवस्था भीड़ प्रबंधन की जरूरतों के अनुरूप नहीं थी। पुलिस क्या कर रही थी? वहां एक भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था।''चोरबागान भगदड़: 25 घायलों में से 14 का निजी अस्पताल में इलाज जारी, तीन आईसीयू में
चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान घायल हुए 25 लोगों में से 14 का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों में से एक की हालत एसिडोसिस के कारण अपेक्षाकृत गंभीर है। यह ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, भीड़ में दबने के कारण मांसपेशियों को लंबे समय तक चोट पहुंचने से यह स्थिति पैदा हो सकती है।कांग्रेस ने साधा शुभेंदु सरकार पर निशाना
चोरबागान भगदड़ पर कांग्रेस नेता सुमन रॉय चौधरी ने कहा, “सबसे पहले, 19 लोगों की मौत का आंकड़ा सरकार के मुताबिक है। हमारे और हमारे सूत्रों के अनुसार, इससे भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है और घायलों की संख्या भी अधिक है। सरकार चलाना और पुलिस प्रशासन को नियंत्रित करना एक बात है, जबकि पुलिस प्रशासन को सही काम के लिए तैनात करना दूसरी बात है। बंगाल में सरकार पुलिस का इस्तेमाल विरोधियों को डराने के लिए करती है। बंगाल में इतना बड़ा त्योहार आयोजित हो रहा है, लेकिन पुलिस की सक्रियता कहां दिखाई दे रही है? पुलिस क्या कर रही है? एक बात यह भी है कि आयोजकों की ओर से निश्चित रूप से कुछ गलती हुई है। पुलिस को इस पूजा की पूरी व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले लेनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस कहीं और व्यस्त है। पिछले 20 से 30 वर्षों में बंगाल की धरती पर इतना बड़ा हादसा कभी नहीं हुआ। यह बेहद दुखद है।”चोरबागान भगदड़ हादसा: अमित शाह ने घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।Kolkata Pandal Stampede: HM Amit Shah, Suvendu Adhikari Meet Injured at Apollo Hospital |Bengal News #amitshah #kolkata #durgapuja #bengalnews #suvenduadhikari #apollo #live https://t.co/Ach41RCBeh
— ANI (@ANI) October 18, 2026
चोरबागान भगदड़ हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज, 14 हिरासत में
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजन में भगदड़ की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इस घटना को लेकर गिरीश पार्क थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आयोजकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 110 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
टीएमसी नेता कुणाल घोष बोले- हादसा प्रशासन की विफलता
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने कहा, ''यह हादसा प्रशासन की पूरी तरह से विफलता है और संबंधित पूजा समिति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं, लेकिन फिलहाल हम अस्पताल में हैं। कल शाम से ही हमारी प्राथमिकता राहत कार्य और घायलों का इलाज सुनिश्चित करना रही है।''घोष ने कहा, ''हमारी फिलहाल कुछ मांगें हैं। पहली, उन 19 लोगों के शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराया जाए, जिनकी प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज में चल रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करे कि मृतकों के परिजनों को किसी तरह की परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो। यहां इलाज के लिए भर्ती कराए गए सभी मरीजों को सरकार ने अपोलो या अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया है।''
सीएम अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे और एक नौकरी का किया एलान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बताया कि उत्तर कोलकाता में मुक्तारामबाबू स्ट्रीट पर चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 17 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सीएम अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 24 खतरे से बाहर हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा, "जिन 19 परिवारों ने अपने किसी सदस्य को खोया है, उनके लिए मुआवजे का एलान किया गया है। उनमें से 13 परिवारों से मैंने वन-टू-वन मुलाकात की। मैंने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी मदद करेगी। उन्होंने भी सरकार पर भरोसा जताया है। पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देगी। हर घायल का 100 प्रतिशत मेडिकल खर्च सरकार उठाएगी, साथ ही 5 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी देगी।"
उन्होंने कहा, "पूरे राज्य में 58,000 पूजाएं हो रही हैं। इस घटना को देखते हुए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और जरूरी एहतियात लेने चाहिए। भीड़ नियंत्रण बनाए रखना चाहिए और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए, जिसमें पर्याप्त लाइटिंग, एंट्री-एग्जिट पॉइंट और सुरक्षा शामिल है ताकि सभी सहयोग कर सकें।"
कोलकाता के बऊबाजार इलाके के कुछ हिस्सों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंद ने शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए बऊबाजार इलाके के कुछ हिस्सों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने, लाठी या किसी भी खतरनाक हथियार को लेकर चलने और सार्वजनिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।West Bengal | Kolkata Police Commissioner Ajay Nand has imposed prohibitory orders under Section 163 of the BNSS in parts of the Bowbazar area for 3 days, from Oct 18 to Oct 20, to prevent breach of peace. It bans the assembly of five or more individuals, the possession of lathis or dangerous weapons, and any actions that disrupt public harmony.
— ANI (@ANI) October 18, 2026