फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajgarh Election Results Live: राजगढ़ में दिग्विजय की करारी हार, 142141 वोट से हारे, रोडमल जीतें

Tue, 04 Jun 2024 06:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 04 Jun 2024 06:05 PM IST
खास बातें

Rajgarh MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: मध्य प्रदेश में राजगढ़ की लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर थी। वह तीन दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनको इस सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rajgarh Lok Sabha Election Result 2024 BJP Rodmal Nagar Won against Digvijaya Singh News in Hindi
राजगढ़ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:56 AM, 04-Jun-2024
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। उनको भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने 142141 वोटों से हरा दिया। 
10:19 AM, 04-Jun-2024
मतगणना स्थल पहुंचे दिग्विजय सिंह
विज्ञापन
10:09 AM, 04-Jun-2024
Loksabha 2024: राजगढ़ में भाजपा को बढ़त
भाजपा के रोडमल नागर 13523 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि दिग्विजय सिंह को 57797 मत मिले हैं।
 
09:34 AM, 04-Jun-2024
भाजपा के रोडमल नागर 8750 मतों से आगे
08:26 AM, 04-Jun-2024
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह पीछे
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह शुरूआती रूझानों में पीछे चल रहे हैं
07:45 AM, 04-Jun-2024

MP Election Result 2024: 2019 में कांग्रेस की मोना सुस्तानी हारी
साल 2019 में इस लोकसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर रोडमल नागर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे। उन्हें कुल 8 लाख 23 हजार 824 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मोना सुस्तानी को 4 लाख 31 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। मोना सुस्तानी को कुल 3 लाख 92 हजार 805 वोट मिले थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 AM, 04-Jun-2024
33 साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह
राजगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 33 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं। 1993 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राजगढ़ सीट छोड़ दी थी। उनके सामने भाजपा सांसद रोडमल नागर प्रत्याशी हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के कारण यह सीट बेहद खास बन गई है। 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद दिग्विजय सिंह के लिए इस बार का चुनाव बेहद अहम है। उन्होंने अपने प्रचार में इसे अपना आखिरी चुनाव होने की बात कहकर जनता से साथ मांगा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा है। पिछली बार भाजपा सांसद रोडमल नागर को 8.23 लाख वोट मिले थे। उन्होंने 4.31 लाख वोट से जीत दर्ज की थी। 
04:25 AM, 04-Jun-2024

Rajgarh Election Results Live: राजगढ़ में दिग्विजय की करारी हार, 142141 वोट से हारे, रोडमल जीतें

Rajgarh MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: मध्य प्रदेश में राजगढ़ की लोकसभा सीट पर चुनाव ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया था। लगभग एक दशक के बाद इस सीट पर इतनी गहमागहमी देखी गई। लोगों ने इस बार चुनाव में काफी दिलचस्पी ली। आज यहां कांग्रेस से दिग्विजय सिंह तो भाजपा से रोडमल नागर के भाग्य का फैसला होने वाला है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed