Live
Amit Shah Punjab Visit: माड़ी पन्नुआं में विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, सीबीआई जांच का दिया आश्वासन
{"_id":"6ad6f21302675bf1590583b4","slug":"amit-shah-punjab-visit-live-home-minister-meet-drug-victims-families-in-batala-mansa-dussehra-in-ludhiana-2026-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Punjab Visit: माड़ी पन्नुआं में विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, सीबीआई जांच का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 20 Oct 2026 01:44 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:44 PM IST
खास बातें
Amit Shah Punjab visit today live updates in hindi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर आ रहे हैं। वे बटाला, संगरूर और मानसा में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। 20 दिन में शाह का ये दूसरा पंजाब दाैरा है। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
विक्रमजीत के परिवार से मुलाकात करते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
01:29 PM, 20-Oct-2026
विक्रमजीत के परिवार को इंसाफ का भरोसा
गृहमंत्री अमित शाह ने विक्रमजीत के परिवार से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। परिवार के मुताबिक गृहमंत्री ने उन्हें सीबीआई जांच का आश्वासन दिया। शाह ने उन्हें इंसाफ का भरोसा दिया।01:14 PM, 20-Oct-2026
अमित शाह के दौरे से पहले हलवारा छावनी में तब्दील, सड़क के कट बंद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर लुधियाना जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हलवारा वायु सेना केंद्र से लेकर सुधार बाजार और लुधियाना तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सड़क मार्ग के विभिन्न कटों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती, वाहनों की जांच और यातायात प्रबंधन के बीच आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, सुधार बाजार में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह के आयोजकों को आशंका है कि कड़े सुरक्षा इंतजाम और रास्तों पर पाबंदियों के कारण मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या प्रभावित हो सकती है।अमित शाह के हलवारा वायु सेना केंद्र पहुंचने से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा गांव, वायु सेना केंद्र और सुधार बाजार से आगे तक सड़क के विभिन्न कटों पर बैरिकेड लगाकर उन्हें बंद किया जा रहा है। यातायात को मुख्य मार्ग पर सीधे चलाने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि बंद किए गए कटों से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। सुधार थाना क्षेत्र में बाहर से पुलिस बल पहुंच रहा है। पुलिस की बसें सुधार बाजार की अनाज मंडी में पहुंच रही हैं और अन्य वाहनों की आवाजाही भी जारी है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है तथा वाहनों की जांच की जा रही है।
दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह हलवारा पहुंचने के बाद लुधियाना के लिए रवाना होंगे और दरेसी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद उनके हलवारा लौटकर विशेष विमान से दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम बताया गया है।
सुधार थाना क्षेत्र के समीप अनाज मंडी के एक ओर खाली खेतों में दशहरा कमेटी की ओर से बड़े स्तर पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी समेत कई चर्चित कलाकारों के पहुंचने की तैयारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल होंगे।
हालांकि, अमित शाह के दौरे के चलते इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और वाहनों की विशेष जांच को लेकर आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि यदि रास्तों पर सख्ती के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा या आवागमन में अधिक समय लगा, तो समारोह में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच पाएगी।
आयोजकों के सामने चुनौती यह है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे और दशहरा समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं तथा दर्शकों को अनावश्यक परेशानी न हो। फिलहाल, समारोह में आने वाले लोगों के लिए रास्तों और पार्किंग की स्पष्ट जानकारी महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
12:41 PM, 20-Oct-2026
गृहमंत्री पंजाब पहुंचे
माड़ी पन्नुआं में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : PTI
12:26 PM, 20-Oct-2026
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर डीजीपी एमएफ फारूकी ने कहा कि हमने सुरक्षा के बहुत व्यापक इंतजाम किए हैं। यहां सुरक्षा के पूरे प्रबंध हैं। पर्याप्त संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। लगभग 1200-1300 जवानों को तैनात किया गया है।12:17 PM, 20-Oct-2026
जांच सीबीआई को साैंपने पर विपक्ष हमलावर
झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को साैंपने पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि अभी तो गृहमंत्री दिल्ली से पंजाब आने के लिए चले भी नहीं थे, मुख्यमंत्री ने खुद ही सीबीआई जांच की मांग कर ली। जिनसे मुख्यमंत्री डरता/दबता हो, सोचिए वे नशा बेचने वालों का क्या हाल करेंगे। पंजाब इस बार भाजपा को मौका जरूर देगा।जाखड़ बोले-जनाक्रोश के आगे झुकी सरकार
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार को आखिरकार जनाक्रोश के आगे झुकते हुए परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लेकिन यह सिर्फ एक मामला नहीं है। पंजाब में आप सरकार के संरक्षण में ऐसे अनेक मामले हुए हैं, जहां नशा तस्करों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों की हत्या की है या उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध है कि अब जब सीबीआई जांच शुरू हो, तो इसे व्यापक दायरे में और तय समयसीमा के भीतर पूरा करके इसके पीछे के पूरे ताने-बाने को उजागर किया जाए, ताकि पीड़ितों को पूर्ण न्याय मिल सके।
11:28 AM, 20-Oct-2026
अमन अरोड़ा ने अमित शाह से पूछे चार सवाल
अमित शाह के दाैरे पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आप पंजाब के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा ने अमित शाह से चार सवाल किए हैं।1. पंजाब में 543 किलोमीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है जिसके 50 किलोमीटर के दायरे को बीएसएफ देखती है। केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर नशा रोकने में नाकाम क्यों रही है?
2. गुजरात जहां लंबे समय से भाजपा की सरकार है के मुंद्रा पोर्ट से 3000 किलोग्राम तक हीरोइन पकड़ी जाती है उस बारे में अमित शाह क्या कहेंगे?
3. पंजाब में चिट्टा शब्द पहली बार 2007 के आसपास सुना गया था, जिस समय भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब में सरकार चला रही थी उस समय बीजेपी क्यों चुप रही?
4. पंजाब पर किंतु-परंतु करने वाले अमित शाह यह बताएं कि भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान आदि में कानून और न्याय व्यवस्था की क्या हालत है? क्यों हरियाणा गैंगस्टरों की नर्सरी बना हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 AM, 20-Oct-2026
सियासत गरमाई
शाह के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक दिख रही है। आप नेताओं ने शाह के समक्ष भाजपा शासित प्रदेशों में नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद और फिरौती से जुड़े मामलों पर सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में शाह से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और वे पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को संरक्षण दिया जा रहा है।10:24 AM, 20-Oct-2026
झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले
अमित शाह के दाैरे से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का एलान किया है।10:18 AM, 20-Oct-2026
30 सितंबर को आएंगे थे जालंधर
शाह 30 सितंबर को जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करने आए थे। 20 दिन के भीतर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है।10:16 AM, 20-Oct-2026