पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dausa Bus Accident Live: ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर धधकी, आठ की मौत; डीएनए से होगी शवों की पहचान

Wed, 01 Jul 2026 08:08 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 01 Jul 2026 08:08 AM IST
खास बातें

Dausa Bus Fire Accident Live :नमस्कार! राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद भीषण आग लग गई। आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने कमेटी गठित कर दी है। हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ

विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway Bus Fire Live Sleeper Bus Catches Fire Updates in Hindi
दौसा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:29 PM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; 'मेरी पत्नी मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई'

एक अन्य घायल यात्री ने बताया कि हादसे के समय वह, उसकी पत्नी और बेटा सो रहे थे। उनकी सीट चालक के ठीक पीछे थी। उसने आशंका जताई कि संभव है चालक को झपकी आ गई हो। यात्री ने बताया, 'टक्कर इतनी तेज थी कि मेरी पत्नी खिड़की से बाहर जा गिरी और बस के किनारे फंस गई। देखते ही देखते आग फैल गई और वह मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई।'
 
12:28 PM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; 'बेटी घायल है, पति अब भी लापता'

इंदौर निवासी एक महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही थीं। उन्होंने कहा, 'बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई और उसमें आग लग गई। मेरी बेटी घायल हो गई है, जबकि मेरे पति अब भी लापता हैं।'
 
विज्ञापन
12:25 PM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एसपी बोले- आठ लोगों की मौत हुई

दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि हंस ट्रेवल्स की बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में पांच यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 

11:56 AM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं निकल सके

दौसा बस हादसे को लेकर विधायक दीनदयाल बैरवा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, लेकिन इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री समय रहते बाहर नहीं निकल सके। उनके अनुसार यदि आपातकालीन निकास द्वार खुल जाता, तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल कराने की मांग की है।
11:09 AM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एमपी के 12 लोग घायल

दौसा बस हादसे की जांच कर रहे एएसआई समूदर सिंह ने बताया कि बस नंबर AR-11P-6565 में चालक और परिचालक सहित कुल 39 लोग सवार थे। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल यात्रियों की सूची
  • याचिका (7), पुत्री दीपक तंवर, ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • नेहा (26), ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • दिशा (19), पुत्री संजय, नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • सुवानंद (25), पुत्र राजेश, सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • प्रदीप (26), पुत्र नरेंद्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • महक (22), पुत्री महेश, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • योगानी (21), पुत्री सेलेन्द्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • जितेंद्र पांडे (45), दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
  • अभिनव पांडे (13), पुत्र जितेंद्र, दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
  • विशुलाल (65), पुत्र बलवंत सिंह, भिलसेड़ी (मध्य प्रदेश)
  • शिखा (31), नीम का थाना, सीकर (राजस्थान)
  • चंद्रप्रकाश (66), पुत्र हीरालाल, डबरा (मध्य प्रदेश)
  • दिव्या (25), पुत्री दीपक, बड़वाह (मध्य प्रदेश) - हालत गंभीर

ये यात्री लापता
  • निर्मला, पत्नी चंद्रप्रकाश, इंदौर
  • प्रियंका (33), पत्नी जितेंद्र पांडे, बड़वाह (मध्य प्रदेश)
  • भूमि (20), पुत्री भारत भोर, बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • दीपू (60), पुत्र नरवत सिंह, रामपुरा कला, सीहोर (मध्य प्रदेश)
मृतकों की पहचान में आ रही मुश्किल
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि सभी आठ लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि 13 घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि चार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डीएनए जांच की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
10:23 AM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; पीसीसी चीफ ने दुख जताया

दौसा हादसे को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दौसा के पास बस व ट्रेलर की टक्कर में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; सचिन पायलट ने जताया दुख

दौसा में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
 
10:14 AM, 01-Jul-2026

क्षतिग्रस्त बस

क्षतिग्रस्त बस - फोटो : PTI
हादसे के बाद जली हुई बस के मलबे के पास इकट्ठा हुए स्थानीय लोग
 
09:53 AM, 01-Jul-2026

जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित

जांच कमेटी गठित - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोलवा के पास हुए भीषण बस-ट्रेलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (लालसोट), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दौसा), प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (दौसा), उपखंड मजिस्ट्रेट (बांदीकुई), उपखंड मजिस्ट्रेट (बसवा), अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (सदस्य सचिव, सड़क सुरक्षा समिति), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (दौसा) तथा प्रभारी iRAD, एनआईसी दौसा को सदस्य बनाया गया है।

प्रशासन का कहना है कि समिति दुर्घटना के तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जांच करेगी। हादसे के कारणों, राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने समिति को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रस्तुत किया जाए।
08:51 AM, 01-Jul-2026

सांसद मुरारी लाल मीणा बोले- मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

सांसद मुरारी लाल मीणा ने बताया कि बस में 37 यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की आवश्यकता पड़ सकती है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed