NEET Paper Leak Live: CBI की 6 सदस्यीय टीम SOG मुख्यालय पहुंची, जांच ने पकड़ी रफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे
पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। अब इस मसले पर चारों तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीबीआई की टीम जयपुर पहुंची
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सीबीआई की 6 अधिकारियों की टीम जयपुर स्थित एसओजी मुख्यालय पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि टीम राजस्थान एसओजी से अब तक की जांच रिपोर्ट, डिजिटल सबूत और हिरासत में लिए गए संदिग्धों की जानकारी लेगी। गौरतलब है कि नीट 2026 के “गेस पेपर” विवाद में राजस्थान के कोचिंग हब सीकर का नाम सामने आया है। अब यहां के संस्थान भी सवालों के घेरे में हैं, हालांकि संस्थानों ने खुद को इस पूरे मामले से अलग कर लिया है।
सीबीआई ने केस दर्ज किया
3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अब सीबीआई मामले की जांच करेगी।
एनटीए की जवाबदारियों को लेकर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात
कोचिंग संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर कहा कि प्रश्नपत्र लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद अब 2026 में फिर ऐसी घटना होने से छात्र डरे और तनाव में हैं। आनंद कुमार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से हिम्मत नहीं हारने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द कर त्वरित कार्रवाई की है, आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और सीबीआई जांच की भी चर्चा चल रही है। उन्होंने छात्रों से धैर्य बनाए रखते हुए दोबारा परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से करने को कहा और इसे निराशा नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि एनटीए को अधिक सतर्क बनाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर ऐसे कड़े कानून बनाए जाएं, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों।इधर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के चीफ पैट्रन रोहन कृष्णन ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपने टूटे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी, ऐसे में एनटीए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द नई परीक्षा तारीख घोषित करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
पेपर लीक होना एक ट्रेंड बन गया है, बोले कपिल सिब्बल
NTA द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा- "ये एक ट्रेंड बन गया है कि जब परीक्षा होंगे तो पेपर लीक हो जाएगा और लीक कहां हो रहे हैं ये भी दिलचस्प बात है बिहार में पेपर लीक हो रहे हैं। बिहार में इनकी (भाजपा) सरकार है, महाराष्ट्र में इनकी सरकार और राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड में इनकी सरकार है क्यों केवल भाजपा की सरकारों में ही पेपर लीक हो रहे हैं कोई खास दिलचस्पी इनकी छात्रों के प्रति है क्या? 2016, 2019, 2021, 2024 और अब 2026 में पेपर लीक हुआ था जो पहले जांच हुए थे, उसका नतीजा कुछ निकला..कुछ निकलेगा ही नहीं क्योंकि जो सत्ता में बैठे हुए हैं उनके सहमति के बिना ये होगा ही नहीं...ये चलता रहेगा। ये 2-3 दिन पुरानी खबर है कि पेपर लीक हुआ है तो ये इतनी देर क्यों लगा दिए तुरंत FIR होनी चाहिए और CBI को जांच के लिए देना चाहिए। राजस्थान की सरकार इनकी और CBI इनकी तो किसी को पकड़ेंगे नहीं। छात्रों के बारे में कोई सोचता है क्या...लोग बाहर से आते हैं और गरीब आदमी के भी बच्चे आते हैं तो उनको दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी। जिस सरकार में ये हो रहा है उनके मंत्री और शिक्षा मंत्री सबको इस्तीफा देना चाहिए..."ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: पहले कोटा हुआ बदनाम, अब सीकर की साख पर सवाल? जांच में सब उजागर होगा; CBI आज पहुंचेगी जयपुर
7 मई की रात को एक व्हिसलब्लोअर के माध्यम से मिली सूचना- DG अभिषेक सिंह,NTA
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर NTA के DG अभिषेक सिंह ने कहा कि 7 मई की रात को एक व्हिसलब्लोअर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर एक पेपर मिला था जिसमें कुछ प्रश्न थे जो परीक्षा के प्रश्न से मेल खा रहे थे। ये प्रयास था कि परीक्षा के बाद भी किसी भी सूचना को उतनी ही गंभीरता से लेंगे जितना परीक्षा से पहले ले रहे थे। सभी के हित को ध्यान में रखते हुए, ये कड़ा निर्णय लिया गया है। यह मामला CBI को सौंप दिया है। सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।#WATCH | दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर NTA के DG अभिषेक सिंह ने कहा, "7 मई की रात को हमें एक व्हिसलब्लोअर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर एक पेपर मिला था जिसमें कुछ प्रश्न थे जो परीक्षा के प्रश्न से मेल खा रहे थे। हमने सभी को विश्वास… pic.twitter.com/woKpij2oQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
NEET 2026 परीक्षा रद्द होने पर कुछ नहीं बोले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिना कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मीडिया ने उनसे इस पर सवाल पूछा लेकिन वे बिना कुछ बोले चले गए।जहां भी गड़बड़ दिखाई देगी, उसे ठीक करेगी सरकार-मदन दिलावर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर कहा कि जांच एजेंसियों ने पाया होगा कि कोई गड़बड़ हुई है। इस वजह से निर्णय लिया गया कि परीक्षा रद्द की जाए। जहां भी गड़बड़ दिखाई देगी, उसे ठीक करने के लिए सरकार काम करेगी।ये भी पढ़ें: Ajmer News: नीट परीक्षा रद्द होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ-टीकाराम जूली
राजस्थान के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने नीट 2026 के रद्द होने पर कहा कि यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ है। भाजपा राज में 10 साल में 89 पेपर लीक, यही पेपर लीक की कड़वी सच्चाई है।NEET परीक्षा का रद्द होना इस बात का साफ सबूत है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर गंभीर धांधली हुई। NTA द्वारा परीक्षा रद्द कर जांच CBI को सौंपना यह बताता है कि मामला कितना गहरा और व्यापक है, यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ है।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) May 12, 2026
भाजपा राज में 10 साल… pic.twitter.com/sHF7a6GOT9
परीक्षा रद्द होने पर किसने क्या कहा?
- कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर कहा कि पिछले 9-10 दिनों में सामने आए तथ्यों और खुलासों के बाद सरकार को परीक्षा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पेपर लीक हुआ हो। 22 लाख छात्रों ने भारी त्याग और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की थी। इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ा माफिया काम कर रहा है। सरकार को यह समझना होगा कि आखिर बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
- आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 22 लाख छात्र देश की ‘जेनरेशन Z’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कुछ लोगों के लालच में इसी तरह परीक्षा के पेपर बेचे जाते रहे, तो यही युवा सत्ता में बैठे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ईडी या सीबीआई जैसी एजेंसियों से डराया नहीं जा सकता और यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा।
- एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संसद में सख्त कानून बनाकर पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई के दावे किए गए थे, फिर भी परीक्षा का पेपर कैसे लीक हो गया। उन्होंने कहा कि उन छात्रों और अभिभावकों की स्थिति पर विचार किया जाना चाहिए जिन्होंने वर्षों तक मेहनत की और कोचिंग पर लाखों रुपये खर्च किए। ओवैसी ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस पूरे मामले पर भाजपा व प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने इस मामले में कहा कि परीक्षा 3 तारीख को हुई थी और उसी दिन से छात्रों ने पेपर लीक की शिकायतें शुरू कर दी थीं, लेकिन एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या की जड़ तक नहीं पहुंचा जाएगा, तब तक भविष्य में भी ऐसे मामले सामने आते रहेंगे। गहलोत ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार समेत कई राज्यों में पहले भी पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक अब एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है और इसका स्थायी समाधान निकालना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में प्रभावशाली राजनीतिक लोगों की भूमिका सामने आती रही है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।
- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ हो, बल्कि यह चौथी बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण साफ नजर आता है। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग एक परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकते, वे देश कैसे चलाएंगे। उन्होंने छात्रों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि यह सरकार केवल आंदोलन की भाषा समझती है और वह छात्रों के संघर्ष में उनके साथ खड़े रहेंगे।
NEET रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय है। राहुल गांधी ने कहा, “NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गई। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।” उन्होंने कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे और लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की, लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में संगठित भ्रष्टाचार मिला।राहुल गांधी ने कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं। अब लाखों छात्रों को दोबारा मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर किसी की तकदीर मेहनत से नहीं, बल्कि पैसे और पहुंच से तय होगी, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?” राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का तथाकथित “अमृतकाल” अब देश के युवाओं के लिए “विषकाल” बन गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,
और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में…