सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan ATS Raids 20 Districts Over Pakistan-Linked Terror Network, 60 People Questioned

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, राजस्थान के 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 14 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर राजस्थान एटीएस ने 20 जिलों में छापेमारी कर 60 लोगों से पूछताछ की। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क के सोशल मीडिया और डार्क वेब के जरिए युवाओं को जोड़ने के संकेत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan ATS Raids 20 Districts Over Pakistan-Linked Terror Network, 60 People Questioned
कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर बुधवार को प्रदेशभर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की तलाश में राजस्थान के 20 जिलों में दिनभर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 60 लोगों से पूछताछ की गई।

Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, शहजाद भट्टी का नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए “पे-पर-टास्क” मॉडल पर काम कर रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े युवाओं को संवेदनशील सरकारी इमारतों, सामरिक ठिकानों और महत्वपूर्ण स्थानों की फोटो-वीडियो भेजने के बदले पैसे दिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में 900 युवा इस नेटवर्क के संपर्क में बताए जा रहे
जांच एजेंसियों के अनुसार, युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए डार्क वेब ब्राउजर, ऑटो-डिलीट चैट एप्स और गेमिंग सर्वर आधारित प्राइवेट चैट रूम का इस्तेमाल किया जा रहा था। देशभर के करीब 900 युवा इस नेटवर्क के संपर्क में बताए जा रहे हैं, जिनमें राजस्थान के लगभग 60 युवक शामिल हैं।


यह भी पढें- NEET Paper Leak: गुरुग्राम के यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा पेपर, दिनेश बिवाल के बेटे से पुरानी पहचान

आतंकी गतिविधियों का बुना जाता है जाल
एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क राजस्थान से जुड़ी सामरिक और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात आतंकी है, जिसे ISI से जुड़ा माना जाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करता था। इसके बाद उन्हें पैसे, हथियार और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर ग्रेनेड अटैक, फायरिंग, रेकी, टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

एटीएस फिलहाल पकड़े गए संदिग्धों के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसियों को आशंका है कि नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed