{"_id":"6a05cd53a8b36ff4af06cb70","slug":"mother-of-two-falls-in-love-nurse-arrives-at-lover-home-declares-he-is-my-husband-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां का इश्क: प्रेमी के घर पहुंची नर्स ने कहा- यही है मेरा शौहर, पति और पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां का इश्क: प्रेमी के घर पहुंची नर्स ने कहा- यही है मेरा शौहर, पति और पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर जिले के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो दिनों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गुरुग्राम में नर्स के पद पर कार्यरत महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के गांव पहुंच गई। इसके बाद वह युवक पर निकाह का दावा करने लगी। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
रामपुर पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दो दिनों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा बमुश्किल खत्म हो पाया। प्रेमी पर निकाह करने का दावा करने वाली नर्स आखिरकार अपने पति के साथ गुरुग्राम लौट गई।
जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले के रहने वाले युवक की पत्नी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। महिला अपने दो बच्चों के साथ शाहबाद क्षेत्र के एक गांव पहुंची और वहां रहने वाले युवक पर निकाह होने का दावा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के गांव पहुंचने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। बताया जाता है कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, जिसको लेकर गांव में काफी देर तक हंगामा और हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
हालांकि बाद में युवक के परिवार वालों ने महिला को अपने घर में ठहरा लिया। इसी दौरान युवक के परिजनों ने महिला के पहले पति को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर महिला का पति शाहबाद पुलिस के साथ गांव पहुंच गया।
काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला। इसके बाद महिला अपने पति के साथ जाने के लिए राजी हो गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में था। महिला अपनी मर्जी से पति के साथ चली गई है।