सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Tension follows shooting of two youths; one dead, the other in critical condition

मुरादाबाद: दो युवकों पर सरेआम फायरिंग के बाद तनाव, एक की गर्दन में गोली लगने से माैत, दूसरे की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 14 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

कुंदरकी के चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा गांव में रविवार सुबह बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Moradabad: Tension follows shooting of two youths; one dead, the other in critical condition
कुंदरकी में हत्या के बाद जुटी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह गोलीकांड से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।




अंकित (22) पुत्र कल्लू जाटव अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था जबकि आशीष चौधरी (35) पुत्र सुखवीर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाकर गोली चला दी। अंकित की गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के सिर में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। एसपी देहात ने परिजनों को आरोपियों के कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed