{"_id":"6a2d51d057e9005a040f874c","slug":"moradabad-shrine-built-after-encroaching-on-temple-land-administration-uses-bulldozer-to-demolish-it-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मंदिर की भूमि पर कब्जा कर बना दी मजार, विरोध करने पर किया हंगामा, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मंदिर की भूमि पर कब्जा कर बना दी मजार, विरोध करने पर किया हंगामा, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद के धारक नगला में चामुंडा देव स्थान के नाम दर्ज भूमि पर बनी मजार को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।
ठाकुरद्वारा में बनाई मजार पर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना भोजपुर के गांव धारक नगला में बनी मजार को विवादित भूमि पर बताते हुए प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गाटा संख्या 148 की 0.008 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में चामुंडा देव स्थान के नाम से दर्ज है। इस भूमि पर एक समुदाय के लोगों ने मजार बनाकर कब्जा किया था।
इसको लेकर दूसरा पक्ष काफी दिनों से विरोध जता रहा था। धारक नगला में मौके पर चामुंडा देवी का मंदिर भी बना हुआ है। दोनों पक्षों में तनातनी के चलते हुए कई वर्ष से एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी 2026 में दोबारा विवाद होने पर एक पक्ष के शफीक आदि 14 और दूसरे पक्ष के अनिल शर्मा आदि 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। यह मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मजार बना ली है।
एसडीएम के आदेश पर शिकायत की जांच नायब तहसीलदार लोकेश कुमार की टीम ने की। जांच में पाया गया कि मौके पर चामुंडा माता का कच्चा मंदिर बना हुआ है। पास में मजार का भी निर्माण किया गया है। इसका विरोध गांव का एक वर्ग और विश्व हिंदू परिषद के सुनील शर्मा आदि कर रहे थे।
एसडीएम जितेंद्र सिंह वीरवाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद राजस्व टीम को अवैध रूप से बनी मजार को हटाने के लिए भेजा गया। टीम ने जेसीबी से वहां बनी मजार को हटा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
मजार को हटाने वाली टीम में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, लेखपाल हिमांशु और सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान कोई विरोध करने के लिए सामने नहीं आया।
संबंधित जमीन चामुंडा देव स्थान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण को हटाया गया है। रास्ते के लिए भी पैमाइश कराई गई है ताकि कोई अतिक्रमण न कर सके। - जितेंद्र सिंह वीरवाल, एसडीएम ठाकुरद्वारा