UP: मुरादाबाद में अमर उजाला मंच पर लखपति दीदियां और ग्राम प्रधान, डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे सम्मानित
अमर उजाला की तरफ से रविवार को पंचायत भवन सभागार में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों व लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इससे पहले वह मुरादाबाद ब्लॉक परिसर में पौधरोपण अभियान और जनकल्याण शिविर में भाग लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से रविवार को पंचायत भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम रविवार सुबह लखनऊ से विमान द्वारा मूंढापांडे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे मुरादाबाद ब्लॉक परिसर पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि, स्वच्छता, स्वयं सहायता समूहों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद डिप्टी सीएम ने ब्लॉक परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की और भाजपा के जनकल्याण शिविर को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
दोपहर 2:10 बजे उप मुख्यमंत्री पंचायत भवन सभागार पहुंचेंगे, जहां अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में चार जिलों के चयनित ग्राम प्रधानों और लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहेंगी।
सम्मान समारोह के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनकल्याण शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.