दो दिन की दुल्हन ने बुलाई पुलिस: पति बोला- मुझसे ठगी हुई, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; मौसा भी मुजरिम, VIDEO
पति का कहना है कि शादी के बाद शुरुआती दो दिन सब कुछ सामान्य रहा। वह नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर खुश था। लेकिन वह हमेशा घर से बाहर जाने की बात करती थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सब्जी विक्रेता की उसके ही रिश्तेदार ने उससे एक लाख रुपये लेकर दूसरे समुदाय की चार बच्चों की मां से शादी कराई, लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही विवाहिता ने पुलिस बुलाकर खुद को जबरन बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने खुद को ठगा हुआ बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।
दो दिन बाद दुल्हन ने बुला ली पुलिस
शादी के नाम पर ठगी का यह मामला यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की डायमंड सिनेमा रोड स्थित शिव मंदिर के पास का है। कॉलोनी निवासी पुनीत सब्जी बेचने का काम करता है। दोपहर के वक्त उस वक्त कॉलोनी में हंगामा खड़ा हो गया जब दो दिन की दुल्हन बनी युवती ने 112 को कॉल कर बुला लिया।
मौसा ने लिया था शादी का जिम्मा
महिला का आरोप था कि उसे जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। महिला के हंगामे के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पीड़ित सब्जी विक्रेता का कहना था कि उसकी शादी कराने का जिम्मा उसके एक रिश्तेदार (मौसा) ने लिया था।
मंदिर में संपन्न हुई शादी
रिश्तेदार ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी करा देगा, जिसके बदले उससे एक लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद रिश्तेदार एक युवती को लेकर आया और दोनों की कॉलोनी के मंदिर में शादी करा दी गई। शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और इस दौरान पीड़ित ने अतिरिक्त खर्च भी उठाया।
दो दिन बाद बदल गई जिंदगी
पति का कहना है कि शादी के बाद शुरुआती दो दिन सब कुछ सामान्य रहा। वह नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर खुश था। लेकिन वह हमेशा घर से बाहर जाने की बात करती थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है। उसका कहना है कि शादी के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली गई और अब विवाहिता उसे छोड़कर चली गई। उसने आरोप लगाया कि पूरी साजिश पहले से रची गई थी ताकि उससे रुपये ऐंठे जा सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.