सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tractor-trolley runs over motorcyclist; injured.

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley runs over motorcyclist; injured.
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमगंज निवासी अनुराग निवासी ग्राम मिश्री नगर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हकीमगंज की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हकीमगंज और मिश्री नगर के बीच बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराग ट्रैक्टर के नीचे आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अनुराग को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed