{"_id":"6a2dabe67d8e88485400365a","slug":"deliberations-on-pensioners-issues-at-the-civil-pensioners-council-meeting-rampur-news-c-282-1-rmp1027-173272-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक में पेंशनर्स समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक में पेंशनर्स समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की मासिक बैठक शनिवार को सिविल पेंशनर्स मंडल पुस्तकालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र सक्सेना ने की, जबकि संचालन महामंत्री हरीश चन्द्र सक्सेना ने किया। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महामंत्री हरीश चन्द्र सक्सेना ने सदस्यों को अवगत कराया कि मई-जून माह में पेंशनर्स को अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशनर्स से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
बैठक में मोहम्मद अहमद खां ने प्रस्ताव रखते हुए कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में पूर्व की भांति छूट तथा रोडवेज बसों में रियायत की सुविधा दोबारा लागू करने की भी मांग की। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर धर्मवीर सक्सेना को मनोनीत किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। बैठक में रोशन लाल, रामभरोसे लाल, धर्मवीर सक्सेना, मोहम्मद अहमद खां, हरिओम, ,शेर सिंह नेगी, मोहम्मद याकूब खां, अनिल कुमार अग्रवाल, शहाब हसन आदि मौजूद रहे।