मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित सर्मपण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं।
अमर उजाला समर्पण समारोह: लखपति दीदियां लिख रहीं सफलता की नई इबारत, डिप्टी CM माैर्य ने दिए मेडल तो खिले चेहरे
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:55 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला के समर्पण सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बड़ी संख्या में लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन