सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MP Javed Ali Serious allegations against BJP of spreading division and animosity in society

UP: 'देश के बहुसंख्यक समाज पर भाजपा के फैलाए 'जहर' का असर'; सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 15 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संभल जैसी जगहों पर लोगों को अपनी बात समझाने में हमें ज़्यादा मुश्किल नहीं होती, क्योंकि मुलायम सिंह यादव के समय से ही वहां समाजवादी पार्टी का मज़बूत आधार रहा है। हालांकि, जिन इलाकों में अल्पसंख्यक और मुस्लिम आबादी कम है और हिंदू आबादी ज़्यादा है, वहां स्थिति अलग है।

Samajwadi Party MP Javed Ali Serious allegations against BJP of spreading division and animosity in society
MP Javed Ali - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर समाज में विभाजन और वैमनस्य फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए गए 'जहर' का असर अब देश के बहुसंख्यक समाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आपसी विश्वास और सद्भाव कमजोर हुआ है।




जावेद अली खान ने अपने बयान में कहा कि देश में धर्म के आधार पर लोगों के बीच आपसी विश्वास में कमी आई है। उनके अनुसार, भाजपा ने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज भी इस 'जहर' से अछूता नहीं है और धर्म के नाम पर लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की कम आबादी वाले क्षेत्रों पर फोकस
सपा सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी अब उन क्षेत्रों में भी अपने संगठन को मजबूत करने और जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगी, जहां अल्पसंख्यक आबादी कम है और हिंदू आबादी की संख्या अधिक है। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे इलाकों में कार्यकर्ताओं को जनता को समझाने और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

'जिन इलाकों में अल्पसंख्यक और मुस्लिम आबादी कम है और हिंदू आबादी ज़्यादा है, वहां स्थिति अलग है'
समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने कहा, "संभल जैसी जगहों पर लोगों को अपनी बात समझाने में हमें ज्यादा मुश्किल नहीं होती, क्योंकि मुलायम सिंह यादव के समय से ही वहां समाजवादी पार्टी का मजबूत आधार रहा है। वहां के लोग लंबे समय से पार्टी के समर्थक रहे हैं। हालांकि, जिन इलाकों में अल्पसंख्यक और मुस्लिम आबादी कम है और हिंदू आबादी ज्यादा है, वहां स्थिति अलग है।

वहां हमें जाकर लोगों को अपनी बात समझानी होगी।" उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निगलने लगा है। वो जहरीला हो गया है काफी हद तक।  मैं किसी पर सीधा आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज उत्तर प्रदेश और पूरे हिंदुस्तान में लोगों के बीच जो एक-दूसरे पर भरोसा और विश्वास हुआ करता था, उसमें धर्म के आधार पर कमी आई है। लोगों के बीच का वह विश्वास कमजोर हुआ है और टूट रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed