Rajasthan Board 12th Result : विज्ञान में पांच, कला में तीन संयुक्त टॉपर, वाणिज्य में छात्रा ने किया टॉप
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं वाणिज्य, कला और विज्ञान का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार का परिणाम बिलकुल अलग है। विज्ञान में पांच और कला में तीन संयुक्त टॉपर हैं जबकि वाणिज्य में एक छात्रा ने किया टॉप किया है। अमर उजाला पर सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
लाइव अपडेट
छात्र भी अव्वल
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आशुतोष मीणा ने कला वर्ग में 99.40% प्रतिशत प्राप्त किए हैं। आशुतोष मीणा ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।
ये भी अव्वल
वर्षा शर्मा RBSE की 12वीं विज्ञान संकाय में 99.20% बनी हैं। वर्षा शर्मा राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। उनके केमेस्ट्री और मैथ्स में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

बाड़मेर की बेटी ने सीकर में पढ़कर 12वीं में किया टॉप
राजस्थान में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम आज घोषित हुए, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन टॉपर्स में सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। दिव्या मूल रूप से बाड़मेर जिले की धनाऊ तहसील के गांव कृष्ण का तला की निवासी हैं। उनके पिता सूजाराम सहायक ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं।
मजदूर की बेटी ने लहराया परचम
विज्ञान में पांच परीक्षार्थी ने किया टॉप
विज्ञान में पांच परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनके 99.80 प्रतिशत आए हैं। वहीं कला में तीन टॉपर को एक समान 99.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं वाणिज्य में 99.20 फीसदी अंक लाकर एक छात्रा ने टॉप किया है।शिक्षा मंत्री ने की परिणाम की घोषणा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया। वाणिज्य, 93.64, कला 97.54 और
विज्ञान 97.52 प्रतिशत रहा।
24 मार्च को घोषित हुआ था 10वीं का परिणाम
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।2025 में विज्ञान संकाय का परिणाम
उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से की जाएगी औपचारिक घोषणा
परिणाम जारी करने की औपचारिक घोषणा उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से की जाएगी, जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट की घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी।छह साल में कैसा रहा 12वीं का परिणाम