सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A fire broke out while cooking, burning three huts to ashes

Haridwar News: खाना बनाते समय लगी आग, तीन झोपड़ियां जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out while cooking, burning three huts to ashes
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात की घटना, जनहानि कोई नहीं
Trending Videos

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में कमलदास कुटिया के सामने बुधवार की देर रात तीन झोपड़ियों में आग लग गई। आग से झोपड़िया जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि खाना बनाते समय आग लगी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना बुधवार की देर रात की है। जब अचानक भूपतवाला में कमलदास की कुटिया के सामने बनी एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पास में बनी दो और झोपड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक उठती देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग अचानक लगी और देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े और जरूरी वस्तुएं आग में जलकर खाक हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चूल्हे पर खाना बनाते समय प्लास्टिक की पन्नी में आग लगने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed