{"_id":"69cfa1f94144fb36f402d71c","slug":"70-people-were-booked-for-stone-pelting-and-vandalism-after-a-young-man-died-in-an-accident-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146917-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हादसे में युवक की मौत के बाद पथराव, तोड़फोड़ में 70 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हादसे में युवक की मौत के बाद पथराव, तोड़फोड़ में 70 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा कर पथराव, तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 नामजद समेत करीब 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल की रात कांगड़ी से हरिद्वार की ओर आ रही कार के चालक ने नशे में वाहन चलाते हुए चंडी देवी रोपवे के पास दो स्कूटियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवेश की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे स्कूटी चालक सौरभ अग्रवाल निवासी कनखल का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक आयुष राठौर निवासी मेरठ कैंट और उसके साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। चालक शराब के नशे में प्रतीत होने पर उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए और आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग करने लगे।
आरोप है कि भीड़ ने पुलिस की बात न मानते हुए चंडीघाट-चीला मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो उन्होंने पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान चौकी का मुख्य दरवाजा और कुर्सियां तोड़ दीं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना पड़ा था। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने कविता, संदीप, कृष्ण, सुबोध, राहुल, गोविन्द, डुस्तो, राजू उर्फ गंजा, रामबाबू, सोनू उर्फ टुंडा को नामजद किया है, जबकि, 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी की पहचान की जा रही है।
Trending Videos