सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother and son injured in dispute over cow dung cakes

Haridwar News: उपलों को लेकर विवाद, मां और बेटा घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mother and son injured in dispute over cow dung cakes
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में देवर, देवरानी से जेठानी का विवाद के मारपीट हो गई। मारपीट में महिला और उसका बेटा घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी निवासी ग्राम खालाटीरा, औरंगाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुभाष हैदराबाद में काम करते हैं। आरोप है कि उनके देवर विनेश और उसकी पत्नी मुनेश उनसे रंजिश रखते हैं। पांच अप्रैल की सुबह करीब सात बजे उपलों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे शुभम के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मां-बेटे को कई चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद मीनाक्षी के पति को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed