सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi woman living in Haridwar with fake documents arrested Uttarakhand news in hindi

Haridwar: फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 09 Apr 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार की गई।

Bangladeshi woman living in Haridwar with fake documents arrested Uttarakhand news in hindi
बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश के असली दस्तावेजों के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इस मामले में दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले एक दिव्यांग युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Trending Videos


रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामानंद कॉलेज के पास वैष्णवी एन्क्लेव में एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान छिपाकर रहने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान श्यामदास नामक युवक से हुई थी। उसी के कहने पर वह भारत आई और वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी। 

ये भी पढे़ं...Snowfall:  केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदरीनाथ से औली बर्फ से ढके, 10 तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा

हरिद्वार आने के बाद महिला ने अपने सहयोगी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए थे। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी।

महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नेशनल आईडी कार्ड समेत कई भारतीय फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed