सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two CM Made Announcements Yet Road Remains Unbuilt Deval Karanprayag Chamoli News

Chamoli: दो मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, फिर भी नहीं बनी सड़क, फाइल लोनिवि व वन विभाग में चक्कर लगा रही

यशवंत बडियारी, संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 09 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दो मुख्यमंत्रियों के बाद भी धुराधारकोट-वांक-पिनाऊं सड़क नहीं बन पाई। सड़क की फाइल लोनिवि व वन विभाग में चक्कर लगा रही है।

Two CM Made Announcements Yet Road Remains Unbuilt Deval Karanprayag Chamoli News
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बटालियन के कमांडर रहे स्वतंत्रता सेनानी मेजर देव सिंह दानू के गांव पिनाऊं में आज भी सड़क नहीं पहुंची। 2015 में स्वीकृत व दो- दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी 23 किमी की धुराधारकोट- वांक- पिनाऊं सड़क की फाइल लोनिवि व वन विभाग के कार्यालय में चक्कर लगा रही है।

Trending Videos

 

ब्लॉक के दूरस्थ गांव पिनाऊं को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में स्वीकृति मिली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2016 में वाण में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की। लेकिन सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद वर्ष 2018 में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोहाजंग में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की। लेकिन सड़क निर्माण की फाइल लोनिवि और वन विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रही है और ग्रामीण 6 किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर देव सिंह दानू के पौत्र एडवोकेट प्रेम सिंह दानू व वांक गांव के विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क नहीं होने से कई लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां से अस्थायी तौर पर अन्यत्र बस गए हैं। गांव के बीमार, गर्भवती महिला व बुजुर्ग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। गांव में खच्चरों से राशन की सप्लाई होती है। कई बार मुख्यमंत्री, वन विभाग व लोनिवि के अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद भी इस सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलीं। 

ये भी पढे़ं...Snowfall:  केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदरीनाथ से औली बर्फ से ढके, 10 तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा

 

पैदल सफर करते हैं सैकड़ों लोग

विकासखंड के झलिया व हरमल ग्राम पंचायत सड़क से नहीं जुड़ पाया है। करीब पांच सौ आबादी की ग्राम पंचायत हरमल के लोग पांच किमी पैदल चलते हैं। वहीं झलिया ग्राम पंचायत के लोग सात किमी पैदल जा रहे हैं। सड़क नहीं होने से हरमल व झलिया ग्राम पंचायत के लोग राशन व भवन निर्माण की सामग्री खच्चरों से ले जाने को मजबूर हैं।

 

23 किमी धुराधारकोट- वांक- पिनाऊं सड़क की फाइल डीएफओ कार्यालय भेजी गई थी। जहां पर वन विभाग से होने वाली कार्रवाई गतिमान है। - रमेश चंद्र, ईई लोनिवि थराली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed