सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors should be deployed on a 15-day rotational basis: CS

15-15 दिनों के रोटेशन आधार पर चिकित्सकों की तैनाती हो : सीएस

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Doctors should be deployed on a 15-day rotational basis: CS
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में हुई बैठक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में 15-15 दिनों के रोटेशन आधार पर चिकित्सकों को तैनात किया जाए। इसके साथ ही स्क्रीनिंग पाइंट्स स्थापित कर स्वास्थ्य जांच बढ़ाई जाए। पुलिस विभाग जाम वाले स्थलों को चिन्हित कर पुलिस बल तैनात करें।
मुख्य सचिव बर्द्धन ने यह निर्देश बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम और भूस्खलन जैसे अन्य कारणों से मार्ग बाधित होने के कारण लगने वाले जाम से बचने के लिए बड़े होल्डिंग एरिया चिह्नित कर यात्रियों को रुकने और खाने की व्यवस्थाएं की जाएं। आपदा प्रबंधन विभाग के मैसेजिंग अलर्ट मैकेनिज्म का प्रयोग भी यात्रा मार्ग में यात्रियों को जानकारियां उपलब्ध कराएं। सीएस ने राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन तथा लोनिवि को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले मार्गाें को यात्रा से पूर्व दुरुस्त करने को कहा हैं। भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने के साथ ही संबंधित जगहों पर मशीनों को रखा जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

मुख्य सचिव ने ये निर्देश भी दिए
- चारधाम यात्रा मार्गों में साईनेज अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
- बदरीनाथ धाम में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करें।
- रसोई गैस, कैरोसीन, पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
- फिटनेस प्रमाणपत्र, ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड समय पर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed