{"_id":"69d6c88636602bdbfd099011","slug":"char-dham-yatra-an-average-of-30000-registrations-per-day-dehradun-news-c-5-drn1043-941368-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : एक दिन में हो रहे औसतन 30 हजार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : एक दिन में हो रहे औसतन 30 हजार पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ अप्रैल तक पंजीकरण का आंकड़ा 13.51 लाख पहुंचा
-केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 4.58 लाख पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में आने के लिए देश दुनिया के तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। इसकी तसदीक यात्रा पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। एक दिन में औसतन 30 हजार श्रद्धालु अलग-अलग तिथियों में यात्रा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। आठ अप्रैल तक पंजीकरण का आंकड़ा 13.51 लाख पहुंच गया है।
चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए अब 10 दिन का समय बाकी है। यात्रा करीब आते ही पंजीकरण करने में भी तेजी आ रही है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण में एक दिन में औसतन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर रहे हैं। पंजीकरण को देखते हुए इस बार भी यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। पांच अप्रैल को कुल पंजीकरण की संख्या 12,35,957 थी। वहीं, छह अप्रैल को 12,71,088, सात अप्रैल को 13,10,211 और आठ अप्रैल को यह संख्या 13,51,381 हो गई है।
सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि वर्तमान में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर क्षेत्र में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। यात्रा करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
Trending Videos