सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother and son were stopped on the road and beaten up and pelted with stones.

Haridwar News: रास्ते में रोककर मां-बेटे से मारपीट, पथराव

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were stopped on the road and beaten up and pelted with stones.
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में मां-बेटे के साथ मारपीट कर पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सकरावाला मोहल्ला निवासी सरोज पत्नी बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपने पुत्र विशाल उर्फ सन्नी के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेकर घर लौट रही थी। पीठ पुलिया के पास अचानक सोनू निवासी विष्णु गार्डन, जगजीतपुर बीच रास्ते में आ गया। हार्न बजाने पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर उसने ने मां-बेटे को मोटरसाइकिल से गिरा दिया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर महिला के साथ भी मारपीट की गई। जाते-जाते उसने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद उन्होंने अपने वार्ड पार्षद सन्नी कुमार को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद जब पार्षद के साथ उससे बात करने पहुंचे तो सोनू अपने परिजनों के साथ पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठा था। आरोप है कि सोनू, उसकी बहन प्रियंका और ज्योति ने उन पर पथराव कर दिया और दोबारा इलाके में आने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वह घायल हो गए। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed