सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Forest Department took a major action at the Chandi Devi Temple complex, demolishing illegal construction.

Haridwar News: चंडी देवी मंदिर परिसर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माण किया ध्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department took a major action at the Chandi Devi Temple complex, demolishing illegal construction.
चंडी देवी मंदिर परिसर के बाहर  ध्वस्त किया गया अतिक्रमण । संवाद
विज्ञापन
- मंदिर समिति ने नाराजगी जताई, बोले- यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा था निर्माण
Trending Videos

श्यामपुर। पूर्व में मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद से ही जिला प्रशासन और शासन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को चंडी देवी मंदिर परिसर के बाहर वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जानकारी के अनुसार चंडी मंदिर परिसर के बाहर नए अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर विनय राठी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने मौके पर हो रहे निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया। इसके साथ ही पैदल मार्ग पर अवैध रूप से लगाई गई छोटी दुकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई पर मंदिर समिति ने नाराजगी जताई है समिति के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह निर्माण कार्य मनमानी नहीं था बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा था। पूर्व में एडीएम और उप-प्रभागीय वनाधिकारी के साथ हुई बैठक में इसकी अनुमति ली गई थी। समिति के अनुसार यह निर्माण कार्य यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, जूता स्टॉल और विश्राम गृह बनाने के लिए किया जा रहा था। मंदिर समिति ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें बिना कोई पूर्व नोटिस दिए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में समिति जिलाधिकारी वार्ता करेंगे। पूरे मामले पर उप-प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला ने स्पष्ट किया कि उन्हें मंदिर परिसर के बाहर अवैध नए निर्माण की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मंदिर के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई भी नियम विरुद्ध कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चंडी देवी मंदिर परिसर के बाहर  ध्वस्त किया गया अतिक्रमण । संवाद

चंडी देवी मंदिर परिसर के बाहर  ध्वस्त किया गया अतिक्रमण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed