सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy Surrounds Ex-Muslim Yatra in haridwar Conveys Message of Returning to Sanatan Dharma

Haridwar: एक्स मुस्लिम यात्रा पर विवाद, सनातन में वापसी का संदेश दिया,बिजनौर से शुरू हुई थी हरकी पैड़ी पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 13 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर से शुरू  एक्स मुस्लिम यात्रा का हरकी पैड़ी पर समापन हुआ। यात्रा के लोग इस्लाम धर्म को छोड़ चुके हैं और अब सनातन धर्म में हैं, उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली है।

Controversy Surrounds Ex-Muslim Yatra in haridwar Conveys Message of Returning to Sanatan Dharma
बिजनौर से निकली एक्स मुस्लिम यात्रा का हरकी पैड़ी पर समापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के गंगा बैराज से शनिवार को शुरू हुई एक्स मुस्लिम यात्रा रविवार को हरकी पैड़ी पर पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान, गंगा पूजन आदि धार्मिक कार्य किए। यात्रा का हरकी पैड़ी पहुंचने पर लोगों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Trending Videos

यात्रा के संयोजक इमरोज आलम ने कहा कि यात्रा के लोग इस्लाम धर्म को छोड़ चुके हैं और अब सनातन धर्म में हैं, उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली है, ताकि इस्लाम धर्म के लोग सनातन में वापसी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ यात्रा हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। यात्रा लगभग डेढ़ बजे संपन्न हो गई, वापसी में यात्रा को पुलिस सुरक्षा में चिड़ियापुर से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कराया गया।

टोपी पहन कर पहुंचे लोगों पर श्रीगंगा सभा ने जताई आपत्ति

एक्स मुस्लिम यात्रा के समापन के बाद वीडियो में दो युवक मुस्लिम समाज की ओर से लगाए जाने वाली टोपी पहनकर हरकी पैड़ी पहुंचते हुए दिखाई दिए। यह देखकर श्री गंगा सभा भड़क गई। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने गैर हिंदू के हरकी पैड़ी पर पहुंचने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

कहा कि जब हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदू का प्रवेश वर्जित है तो मुस्लिम समाज के युवक टाेपी लगाकर कैसे पहुंच गए। उन्होंने यात्रा का स्वागत करने के साथ ही हरकी पैड़ी पर लेकर पहुंचे राम विशाल दास को कालनेमि बताया। साथ ही पुलिस प्रशासन से राम विशाल दास पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदू के प्रवेश वर्जित के बोर्ड लगे हुए हैं, उसके बाद भी मुस्लिम वेशभूषा में आने वाले युवक क्या संदेश देना चाहते हैं। धार्मिक मर्यादाओं को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कॉलनेमि रामविशाल दास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि फिर कोई ऐसी जुर्रत नहीं कर सके। -नितिन गौतम, अध्यक्ष श्रीगंगा सभा हरिद्वार

ये भी पढे़ं...Roorkee: मंदिर में सो रहे सेवादार की हत्या; सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, सुबह खून से लथपथ शव मिला

मेरे ऊपर टिप्पणी करने वालों को सनातन का कुछ नहीं पता है। सनातन धर्म में जो नाम माता-पिता देते हैं, उसे परिवर्तन करने के लिए गुरु दीक्षा देते हैं। मैं विधिवत दीक्षा लेकर संत बना हूं। कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया इसलिए कुंठित होकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगा। जिन लोगों के टोपी पहनकर हरकी पैड़ी पहुंचने की बात कही जा रही है, वह मुस्लिम धर्म छोड़ चुके थे, उन्होंने हरकी पैड़ी पर सनातन धर्म स्वीकार किया है। - रामविशाल दास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed